
खूबसूरत 'मजदूर' को घर बुलाया, फिर दिल दे बैठी लड़की!
AajTak
अलमारी ठीक करवाने के लिए एक लड़की 'मजदूर' को ढूंढ रही थी. इस खोज के दौरान उन्हें एक 'मजदूर' बहुत क्यूट लगने लगा. उन्होंने अलमारी ठीक करवाने के लिए उसे घर बुला लिया. 'मजदूर' से उन्होंने पूछा कि क्या वह सिंगल है. हां कहने के बाद रात को दोनों ड्रिंक्स पर गए और एक दूसरे को दिल दे बैठे.
सोशल मीडिया पर एक अनोखी लव स्टोरी वायरल हो रही है. इसमें लड़की ने बताया है कि वह ड्रेसर (कपड़े रखने की अलमारी) को ठीक करवाने के लिए ऑनलाइन एक 'मजदूर' ढूंढ रही थीं. उन्हें एक 'मजदूर' क्यूट लगा और लड़की ने उन्हें घर बुला लिया. अब वह दोनों एक साथ ही रहते हैं.
यह घटना अमेरिका की है. कपल की लव स्टोरी @thewaywemet ने शेयर किया है. हेले मिल्स ने बॉयफ्रेंड हाइमी ताविलो से पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा- मैंने हाइमी को Taskrabbit से हायर किया था क्योंकि वह फोटो में बहुत क्यूट लग रहा था. बता दें कि Taskrabbit एक ऐप है जिससे फर्नीचर असेंबल, साफ-सफाई जैसे काम के लिए कर्मचारियों को बुक किया जा सकता है.
हेले ने आगे बताया- तब मैं न्यूयॉर्क शहर में रहती थी और मुझे एक ड्रेसर को असेंबल करवाना था. मेरी रिक्वेस्ट को हाइमी ने एक्सेप्ट कर लिया. बाद में हाइमी ने मुझे बताया कि वह थक चुके थे और वह घर जा रहे थे. लेकिन जब मेरी फोटो के साथ रिक्वेस्ट उनके पास पहुंची तो उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया क्योंकि मैं भी उन्हें क्यूट लगी थी.
हेले ने आगे की कहानी बताते हुए कहा- जब हाइमी मेरे घर पहुंचे तब मैं ऑफिस के काम में लगी थी. वह ड्रेसर को असेंबल कर रहे थे और मैं ऑफिस वर्क में बिजी थी. लेकिन फिर उन्होंने एक बार हाथ हिलाकर कहा कि ड्रेसर पूरी तरह से असेंबल नहीं हो सकता है क्योंकि एक पार्ट मिसिंग है. उन्होंने इंस्ट्रक्शन्स के साथ अपना फोन नंबर दिया और सामान मंगवाने के बाद टेक्स्ट करने को कहा.
हेले ने बताया- हाइमी के सीढ़ियों से उतरने से पहले ही मैंने उन्हें टेक्स्ट किया. उन्हें थैंक्यू कहा और पूछा कि क्या वह सिंगल हैं. जवाब में उन्होंने हां कहा और हमलोग उसी दिन रात को ड्रिंक्स के लिए मिले. तब से हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
हेले ने बताया कि अब वे दोनों डेन्वर में साथ रहते हैं. उन्होंने कहा- मैं एक रियल एस्टेट कंसल्टिंग कंपनी की मालकिन हूं और हाइमी ने खुद की हैंडीमैन रिपेयर कंपनी शुरू की है. हाइमी अब भी Taskrabbit के लिए काम करते हैं. आखिर में महिलाओं से मजाकिया अंदाज में हेले ने कहा- डेटिंग ऐप्स को भूल जाइए! Taskrabbit का इस्तेमाल कीजिए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











