
'खून से सनी' पत्नी की तस्वीर से खुला पति का राज, लोन लेकर 'हत्यारे' को दी 13 लाख की सुपारी
AajTak
टैक्सी चालक ने गुजारा भत्ते के पैसे बचाने के लिए अपनी पूर्व पत्नी की हत्या का प्लान बनाया. हालांकि, इसकी भनक पत्नी को लग गई और उसने बेहद होशियारी दिखाते हुए अपने पति को रंगे हाथों पकड़ लिया.
अमेरिका में एक टैक्सी चालक ने अपनी पूर्व पत्नी को मारने के लिए 'हत्यारे' को लोन लेकर 13 लाख रुपये की सुपारी दी थी. आरोपी टैक्सी चालक ने गुजारा भत्ते के पैसे बचाने के लिए वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया. हालांकि, इसकी भनक पत्नी को लग गई और उसने बेहद होशियारी दिखाते हुए अपने पति को रंगे हाथों पकड़ लिया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











