
खूनी संघर्ष में झारखंड में 3 लोगों की हत्या, बेटों के साथ मिलकर शख्स ने अंजाम दी वारदात
AajTak
झारखंड के गुमला जिले में खूनी संघर्ष में तीन लोगों की हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. इस वारदात को एक शख्स ने मामूली विवाद में अपने बेटों के साथ मिलकर अंजाम दिया है. एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है. उसका इलाज चल रहा है.
झारखंड के गुमला जिले से तीन लोगों हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मामूली विवाद में एक भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपने दो सगे भाइयों, बेटों सहित चार लोगों को काट डाला. इसमें तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसका रिम्स में इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, सिसई प्रखंड के सकरोली गांव निवासी तीन भाई काड़ों-कोचा में खेत समतल कराने के लिए मिट्टी की खुदाई करवा रहे थे. यहां की मिट्टी रांची-गुमला रोड निर्माण कार्य हेतु आर. के. दि कंपनी में भेज रहे थे. इसी जमीन में उनके पूर्वजों द्वारा लगाया गया एक पेड़ भी था.
इस पर अपने अधिकार को लेकर मंझला भाई होमगार्ड जवान नंदकिशोर उर्फ ननकु साहू अपने दोनों भाइयों नागेश्वर साहू और मुन्ना साहू से उलझ गया. बात इतनी बढ़ गई कि तीनों भाइयों के बेटे पवन साहू (35 साल), विकास साहू (35 साल) और नंदकिशोर के बेटे सत्येंद्र साहू और शिव कुमार साहू धारदार हथियार (टांगी-बलुआ) लेकर घटनास्थल से कुछ दूर पक्की सड़क स्थित सकरोली महुआ सोकरा नामक स्थान पर पहुंचे.
बेटों के साथ मिलकर भाइयों-भतीजे पर किया हमला
यहां नंदकिशोर ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर सगे भाइयों और भतीजे पवन पर हमला कर दिया. इससे घटनास्थल पर तीन की मौत हो गई. जबकि घटनास्थल से भाग रहे विकास साहू का स्कूटर से पीछा कर घटनास्थल पर लाया गया. उसे भी टांगी (धारदार हथियार) मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.
एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद का बयान

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








