
खूनी रंजिश, घातक हमला और गैंगवार... मां ने झाडू लेकर हमलावरों को खदेड़ा, देखें महिला की बहादुरी का Video
AajTak
वारदात सुबह करीब 8 बजे की है. जब कुछ लोगों की नींद भी नहीं खुली होगी, तब अचानक डाबर कॉलोनी में दिनदहाड़े फ़िल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फ़ायरिंग होने लगी. एक नहीं दो नहीं बल्कि दस बार गोली चली. दरअसल, वहां रहने वाला हरिकिशन उर्फ हरिया पर जानलेवा हमला हुआ था.
हरियाणा का भिवानी शहर अचानक गोलियों की आवाज़ से दहल उठा. जहां पुरानी रंजिश के चलते एक शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस हमले में उस शख्स को तीन गोलियां लगीं. इस दौरान एक महिला ने बड़ी हिम्मत दिखाई और झाड़ू लेकर हमलावरों को मौका-ए-वारदात से खदेड़ दिया. दिल दहला देने वाली ये पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई. अब उस बहादुर महिला की हर तरफ चर्चा हो रही है.
वारदात सुबह करीब 8 बजे की है. जब कुछ लोगों की नींद भी नहीं खुली होगी, तब अचानक डाबर कॉलोनी में दिनदहाड़े फ़िल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फ़ायरिंग होने लगी. एक नहीं दो नहीं बल्कि दस बार गोली चली. दरअसल, वहां रहने वाला हरिकिशन उर्फ हरिया अपने घर के बाहर खड़ा था. तभी अचानक दो बाइक सवार चार युवक वहां पहुंचे और पता पूछने का बहाना किया.
लेकिन अगले ही पल उनमें से दो युवक बाइक से उतरे और हरिया को निशाना बनाकर फायरिंग करने लगे. गोली चलते ही हरिया अपने घर के अंदर भागा. लेकिन बदमाशों फायरिंग करते रहे. उन्होंने एक बाद एक लगातार दस राउंड के करीब फायरिंग की. तभी सामने के मकान में रहने वाली एक महिला झाडू लेकर अपने घर निकल कर बाहर आई और फायरिंग के दौरान बिना डरे बदमाशों की तरफ जाने लगी. हमलावरों उस महिला की तरफ़ भी फ़ायरिंग की.
लेकिन वो महिला नहीं डरी और बदमाश उसे देखकर वहां से फरार हो गए. इस गोलीबार का शिकार बने हरिया को तीन गोलियां लगी हैं. पहले हरिया को आनन फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया. सूचना मिलते ही अनाज मंडी चौकी, सिटी थाना पुलिस और सीआईए टीम मौका-ए-वारदात यानी हरिया के घर पहुंची.
मगर हैरानी की बात ये है कि इतनी बड़ी वारदात हो जाने के बाद भी पीड़ित के घरवालों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की और ना ही घर में पूछताछ या जांज पड़ताल करने दी. उधर, बदमाशों का सामना करने वाली महिला ने आजतक से बात की. उस महिला का नाम शकुंतला है. उसने बताया कि वो अपने पशुओं के बाड़े में झाड़ू लगा रही थी. तभी उसे पटाखे चलने की आवाज़ आई. पड़ोस में शादी थी, लिहाजा, उसे लगा कि शादी में कोई पटाखे जला रहा है. तभी घर से निकलकर बाहर आई. वो पटाखे बजाने वाले को रोकना चाहती थी, ताकि इनकी आवाज़ उसके पशु ना डरें.
पर महिला जब बाहर आई तो उसने देखा कि वहां पटाखे नहीं, बल्कि कुछ बदमाश उसके बेटे हरिया पर गोलियां दाग रहे थे. तभी वो उन बदमाशों के पीछे अपनी झाड़ू लेकर दौड़ी. शकुंतला का कहना है कि एक बदमाश ने उसकी तरफ भी फायरिंग की पर वो डरी नहीं. शकुंतला ने कहा कि हरिया तो उसका बेटा था, पर किसी और पर भी कोई ऐसे हमला करता और उसे पता चलता तो वो उसे भी बिना डरे बचाती.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







