
खूंखार जानवरों वाले जंगल में गुम हो गई मासूम, 3 दिन बाद इस हालत में मिली
AajTak
एक साल की बच्ची चमत्कारिक ढंग से उस घने जंगल में तीन रातों तक अकेले रहकर जीवित रही, जहां जंगली भालू और भेड़िये घूमते हैं. जिसने भी इस घटना के बारे में सुना हो दंग रह गया.
रूस से एक चमत्कारिक घटना सामने आई है. जहां एक साल की बच्ची जो जंगल में खो गई थी, तीन रात बीत जाने के बाद सही सलामत मिल गई. हैरान करने वाली बात ये है कि जहां बच्ची मिली है, वहां जंगली भालू और भेड़िये घूमते रहते हैं. (सभी फोटो सांकेतिक- गेटी) ये एक साल की बच्ची चमत्कारिक ढंग से उस घने जंगल में तीन रातों तक अकेले रहकर जीवित रही, जहां जंगली भालू और भेड़िये घूमते हैं. जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह दंग रह गया. द मिरर के मुताबिक, इस रूसी बच्ची का नाम ल्यूडा कुज़िना है. इसकी उम्र अभी महज एक साल है. एक दिन वह बिना बाड़ वाले बगीचे में खेलते-खेलते अपनी मां से दूर जंगल में पहुंच गई. जब मां को बच्ची नहीं मिली तो उसने शोर मचाया और लोगों ने उसकी तलाश शुरू की.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











