
खूंखार जानवरों वाले जंगल में खोया बुजुर्ग, पत्तियों से बारिश का पानी पीकर रहा जिंदा
AajTak
Man Lost In Jungle: बुजुर्ग ने बताया कि तीन दिनों तक वह जंगल में फंसे रहे. वहां उन्होंने कुछ भी नहीं खाया. वो पहाड़ी और पेड़ की पत्तियों से बारिश का पानी पीकर जिंदा रहे. रात में वो एक रॉक फॉर्मेशन पर सोते थे.
खूंखार जंगली जानवरों, सांपों से भरे हुए सुनसान जंगल (Dangerous Forest) में एक दिन भी बिताना बेहद जोखिम भरा है. ऐसे में अगर कोई इंसान इस तरह के जंगल में खो जाए तो उसपर क्या बीतेगी आप कल्पना कर सकते हैं. ऐसे ही कुछ हालात एक बुजुर्ग के साथ बन गए जब वो एक जंगल में खो गया, यहां उसकी तीन दिन में कैसी हालत हुई, आइए जानते हैं..
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











