
खुशहाल बुढ़ापे के लिए इस स्कीम से जुड़े 3.30 करोड़ लोग, हर माह 5 हजार पेंशन
AajTak
अगर आपकी उम्र 40 साल से कम है और आप अपने बुढ़ापे को लेकर चिंतित है तो फिर 'अटल पेंशन योजना' आर्थिक तौर पर बुढ़ापे में आपका सहारा बन सकता है. इस सरकारी पेंशन स्कीम से देशभर में अबतक 3.30 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं.
अगर आपकी उम्र 40 साल से कम है और आप अपने बुढ़ापे को लेकर चिंतित है तो फिर 'अटल पेंशन योजना' आर्थिक तौर पर बुढ़ापे में आपका सहारा बन सकता है. इस सरकारी पेंशन स्कीम से देशभर में अबतक 3.30 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी PFRDA के मुताबिक 25 अगस्त तक देश में Atal Pension Yojana से जुड़ने वालों की संख्या 3.30 करोड़ पर पहुंच गई है. आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में इस योजना से 28 लाख लोग जुड़ चुके हैं. (Photo: Getty Images) महिलाओं को रास आ रही स्कीम अटल पेंशन योजना में सबसे ज्यादा 78% लोगों ने 1,000 रुपये की पेंशन स्कीम चुनी है. जबकि 5,000 रुपये प्रति माह की पेंशन स्कीम चुनने वाली की संख्या 14% है. स्कीम लेने वालों में 44% महिलाएं हैं. युवाओं में यह स्कीम सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, 44 फीसदी मेंबर की आयु 18 से 25 साल के बीच है. (Photo: Getty Images)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










