
खुशखबरी! BSNL 4G के साथ-साथ 5G सर्विस भी इस साल लॉन्च करने की तैयारी में, Airtel-Jio के उड़े होश
AajTak
BSNL अब 4G के साथ-साथ 5G नेटवर्क को भी लॉन्च करने की तैयारी में है. लेकिन, इसका 5G नेटवर्क NSA मोड पर बेस्ड होगा. इसकी सर्विस इस साल 15 अगस्त तक लॉन्च हो सकती है.
Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) इस साल 15 अगस्त को 4G सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है. लेकिन, अब इसको लेकर अब एक नई खबर आ रही है. BSNL 4G के साथ-साथ 5G नेटवर्क को भी लॉन्च करेगा.
हालांकि, 5G नेटवर्क को Non-Standalone (NSA) मोड में 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. इसमें बिना एंड-टू-एंड 5G नेटवर्क के 5G की सर्विस दी जाएगी. इसका यूज ऑपरेटर्स शुरुआती स्टेज में करते हैं जहां वो 4G इंफ्रास्ट्रक्चर से 5G सर्विस देते हैं. हालांकि, इसकी कुछ लिमिटेशन भी है.
ये भी पढ़ें:-Jio या Airtel नहीं, BSNL फ्री दे रहा 90 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, खत्म होने वाला है स्पेशल ऑफर
इसको लेकर ETTelecom ने रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) के एक टॉप अधिकारी ने कहा कि वो प्रूफ ऑफ कांसेप्ट (PoC) पर काम कर रहे हैं.
C-DoT के चेयरमैन राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि वो 5G पर भी काम कर रहे हैं. जहां तक 5G NSA की बात है तो उसे BSNL अगस्त 2022 तक लॉन्च करेगा. ये 4G प्लस 5G सर्विस होगी. NSA कोर इस साल स्वतंत्रता दिवस तक तैयार हो जाएगा.
उन्होंने आगे बताया कि BSNL 5G SA सर्विस को अगले साल की तीसरी तिमाही तक जारी किया जा सकता है. वो इस साल अगस्त तक 5G NSA सर्विस जबकि अगले साल तक 5G SA को जारी करने की कोशिश कर रहे हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











