
खुशखबरी! लखनऊ के बलरामपुर हॉस्पिटल में अब करा सकते हैं कैंसर का इलाज
AajTak
अब कैंसर से ग्रसित मरीज लखनऊ के पीजीआई और केजीएमयू अस्पताल के अलावा बलरामपुर अस्पताल में भी इलाज करवा सकते हैं. बलरामपुर अस्पताल में इसके के लिए कैंसर ओपीडी की शुरुआत की गई है. जानिए सभी जानकारी-
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल में भी अब कैंसर बीमारी से जूझ रहे मरीज अपना इलाज करवा सकेंगे. बलरामपुर अस्पताल में इसके के लिए कैंसर ओपीडी की शुरुआत की गई है. ऐसे में अब कैंसर से ग्रसित मरीज लखनऊ के पीजीआई और केजीएमयू अस्पताल के अलावा बलरामपुर अस्पताल में भी इलाज करवा सकते हैं.
बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि बलरामपुर अस्पताल में कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए ओपीडी कमरा नंबर 12 में शुरू की गई है और यह ओपीडी सप्ताह के 3 दिन (सोमवार,मंगलवार और बुधवार) को रहेगी. बलरामपुर अस्पताल में फर्स्ट स्टेज के सीमित प्रकार के कैंसर के मरीजों का इलाज किया जाएगा,
इसमें गला, महिलाओं का स्तन, गर्भाशय, पित्त की थैली, पेनक्रियाज अंडकोष, मुंह का कैंसर और प्रोस्टेट का कैंसर का उपचार किया जाएगा. मरीज परामर्श के तौर पर रेडियोथैरेपी के डॉक्टर अभय सिंह से मिलकर और उन्हें दिखाकर उचित परामर्श ले सकते हैं. डॉ. गुप्ता ने बताया कि कैंसर से संबंधित दवाई भी अस्पताल में उपलब्ध हो गई है.
सीएमएस डॉ. गुप्ता ने आगे बताया कि कैंसर के लिए कीमोथेरेपी की भी व्यवस्था की गई है, साथ ही साथ कीमोथेरेपी से संबंधित जो मेडिसिन है, वह भी चिकित्सालय में उपलब्ध रहेंगी.
बलरामपुर के सीएमएस ने बताया कि कीमोथेरेपी के अलावा कैंसर की सर्जरी भी की जाएगी, हालांकि जिन मरीजों को बेहतर और हाईटेक सेवा की जरूरत होगी उसके लिए हमारा अस्पताल,एसजीपीजीआई,राम मनोहर लोहिया और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कैंसर विभाग से संपर्क साध कर मरीजों को वहां रेफेर कर देगा.
डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि कैंसर डिपार्टमेंट में कुल 5 सीनियर डॉक्टर तैनात रहेंगे, जिसमें डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव (स्तन कैंसर का इलाज और सर्जरी), डॉ. अरविंद प्रसाद एमडी पैथोलॉजी एफएनएसी और बायोप्सी के विशेषज्ञ हैं. साथ ही डॉ. एएम रिजवी रेडियोलॉजी जो एचआरसीटी मैमोग्राफी के स्पेशलिस्ट है और उसकी जांच करेंगे.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








