
खुले पड़े तार, दौड़ रहा 'करंट', पास में घूमते मिले बच्चे..., दिल्ली में बिजली पोल्स से खतरे में 'जिंदगी'!
AajTak
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत के मामले में रेलवे की लापरवाही सामने आई है. इस घटना में एक परिवार बिखर गया है. महिला के पति ने रेलवे पर सवाल खड़े किए हैं. लेकिन, दिल्ली में कई बिजली के पोल्स ऐसे हैं, जिनके तार खुले पड़े हैं और उनमें करंट दौड़ रहा है. आजतक ने शहर के कुछ इलाकों का रियलटी चेक किया है.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत का मामला गरमा गया है. इस घटना के बाद व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं. महिला के पति ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि आगे इस तरह की घटनाएं ना हो सकें. लेकिन, ऐसी लापरवाही राजधानी दिल्ली में आए-दिन देखने को मिल रही है, जहां आपकी जान को जोखिम में डाला जा रहा है. आजतक ने शहर में रियलटी चेक किया है, जिसमें चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है.
बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से रविवार सुबह 38 साल की महिला साक्षी की मौत हो गई थी. महिला परिवार के साथ चंडीगढ़ वंदे भारत ट्रेन से जा रही थी. सुबह तड़के रेलवे स्टेशन पहुंची. वहां भारी बारिश के कारण पानी भरा हुआ था. जैसे ही उसका पैर पानी पर पड़ा तो करंट की चपेट में आ गई. पानी में करंट रेलवे स्टेशन पर लगे इलेक्ट्रिक पोल की खुले तार की वजह से आया. बड़ी लापरवाही से रेलवे पर सवाल उठ रहे हैं.
'आईटीओ: बड़े हादसे की वजह बन सकते खुले तार'
आज तक की टीम ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का जायजा लिया, जहां इलेक्ट्रिसिटी पोल्स बड़े हादसों को न्योता देते हुए नजर आए. आईटीओ में भी ऐसी एक तस्वीर देखने को मिली. ये इलाका सबसे वीआईपी माना जाता है. यहां आए दिन सैकड़ों लोग पैदल गुजरते हैं लेकिन सड़कों के किनारे लगे इलेक्ट्रिसिटी के बोर्ड और उनके खुले तार किसी दिन बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं.
'फुटपाथ को छू रहे खुले तार'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









