
खुद 3500 किलोमीटर ट्रक ड्राइव कर कश्मीर घूमने पहुंची महिला!
AajTak
एक महिला खुद ट्रक चलाकर कश्मीर तक पहुंच गईं. उन्होंने इस पूरी यात्रा को रिकॉर्ड भी किया. सोशल मीडिया पर लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं.
एक महिला ट्रक चलाकर केरल से ड्रीम डेस्टिनेशन पहुंच गईं. महिला के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. दरअसल, लोग कई बार लंबी दूरी तक जाने के लिए कार, बस या ट्रेन को चुनते हैं. पर इस महिला ने ट्रक से अपना सफर पूरा किया.
महिला ट्रक चलाकर अपनी पसंदीदा जगह गईं. महिला ने जो किया, उससे सोशल मीडिया पर मौजूद लोग भी चौंक गए. हालांकि, रास्ते में मिलने वाले लोगों ने उनकी खूब हौसला अफजाई की. महिला ने यूट्यूब चैनल पर इस VLOG VIDEO को पोस्ट किया है.
महिला का नाम जेलाजा रथीश (Jelaja Ratheesh) है. उनकी उम्र 40 साल है. जेलाजा ने अपनी यह खास यात्रा केरल के एर्नाकुलम से शुरू की थी. उनकी ड्रीम डेस्टिनेशन कश्मीर थी.
इस यात्रा में उनके साथ उनके पति रथीश और रिश्तेदार अनीस भी मौजूद रहे. उनकी ट्रक यात्रा 2 फरवरी को शुरू हुई. इस ट्रक से उन्होंने पहले प्लाईवुड पुणे छोड़ी, फिर वहीं से प्याज को ट्रक में लोड करके कश्मीर तक ले गईं. यानी महिला ने 3500 किलोमीटर से अधिक लंबा सफर किया.
जो फिल्मों में देखा था, वह अब असल में देखा महिला ने इस पूरी यात्रा का VLOG VIDEO बनाया. जिसे लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं. वह वीडियो में कहती हैं- मैं उन जगहों पर गई, जो मैंने कभी मूवी में देखी थी.
जेलाजा ने बताया कि जब वह गुलमर्ग पहुंचीं तो ये उनके लिए सबसे खास पल था. उन्होंने बताया- 'एकबारगी तो विश्वास ही नहीं हुआ कि वह यहां पहुंच गई हैं.' जेलाजा की ये ट्रक यात्रा कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से होकर गुजरी.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











