
'खुद को 6 कोड़े मारूंगा, DMK को सत्ता से हटाने तक चप्पल नहीं पहनूंगा', बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई का ऐलान
AajTak
अन्नामलाई ने पुलिस पर एफआईआर लीक करने का आरोप लगाया, जिससे पीड़िता की पहचान उजागर हो गई. उन्होंने कहा कि एफआईआर को इस तरह लिखा गया है, जिससे पीड़िता को शर्मिंदगी उठानी पड़े. अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए अन्नामलाई ने चप्पल उतारकर यह ऐलान किया कि जब तक डीएमके सरकार सत्ता से बाहर नहीं होगी, तब तक वह चप्पल नहीं पहनेंगे.
तमिलनाडु में डीएमके सरकार के खिलाफ बीजेपी प्रमुख अन्नामलाई ने अपना विरोध और तेज कर दिया है. कोयंबटूर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अन्नामलाई ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. यह प्रेस वार्ता अन्ना यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर बुलाई गई थी. अन्नामलाई ने डीएमके सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आरोपी ज्ञानसेकरन, जो एक आदतन अपराधी है, को पुलिस की "राउडी लिस्ट" में शामिल नहीं किया गया, क्योंकि उसका डीएमके नेताओं से संबंध है. उन्होंने कहा कि इन संबंधों के चलते यह भयावह घटना घटी.
पुलिस पर लगाए ये आरोप अन्नामलाई ने पुलिस पर एफआईआर लीक करने का आरोप लगाया, जिससे पीड़िता की पहचान उजागर हो गई. उन्होंने कहा कि एफआईआर को इस तरह लिखा गया है, जिससे पीड़िता को शर्मिंदगी उठानी पड़े. अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए अन्नामलाई ने चप्पल उतारकर यह ऐलान किया कि जब तक डीएमके सरकार सत्ता से बाहर नहीं होगी, तब तक वह चप्पल नहीं पहनेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह कोयंबटूर स्थित अपने निवास के बाहर खुद को छह बार कोड़े मारेंगे और 48 दिनों का उपवास रखेंगे. इस दौरान वह भगवान मुरुगन के छह पवित्र धामों की यात्रा करेंगे.
DMK पर उत्तर-दक्षिण की राजनीति का आरोप अन्नामलाई ने डीएमके पर "उत्तर-दक्षिण राजनीति" का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, "मैं ऐसी राजनीति पर थूकना चाहता हूं, जो लोगों की समस्याओं को हल करने के बजाय उन्हें बांटने का काम करती है." अन्नामलाई के इस बयान और विरोध के बाद राज्य की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है. अब देखना होगा कि डीएमके सरकार और पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं.
क्या है मामला बता दें कि चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय कैंपस में एक छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था. ये घटना 23 दिसंबर की बताई जा रही है. ये घटना उस वक्त हुई जब छात्रा अपने मेल (पुरुष) फ्रेंड के साथ थी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है. चेन्नई पुलिस सूत्रों ने बताया कि अन्ना विश्वविद्यालय कैंपस में एक महिला छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में शिकायत मिली थी.
शिकायत के अनुसार, 23 दिसंबर को ये घटना जब हुई तब छात्रा अपने पुरुष मित्र के साथ थी. वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध ने कथित तौर पर छात्रा और उसके पुरुष दोस्त का वीडियो शूट कर लिया और उन्हें ब्लैकमेल किया. साथ ही संदिग्ध ने छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट भी की गई थी.
के. अन्नामलाई ने डीएमके सरकार को घेरा तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के. अन्नामलाई ने अन्ना यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर डीएमके सरकार और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर तीखा हमला किया है.अन्नामलाई ने दावा किया है कि गिरफ्तार आरोपी ज्ञानसेकरन, जो इस घटना का मुख्य आरोपी है, पहले से ही 15 गंभीर मामलों में शामिल रहा है. इसके बावजूद, उसे पुलिस की निगरानी सूची में नहीं रखा गया. उन्होंने कहा कि ज्ञानसेकरन डीएमके के सैदापेट (पूर्व) क्षेत्र के छात्र संगठन का उपसंयोजक है और पार्टी नेताओं से उसकी करीबी रिश्तेदारी है. X पर पोस्ट लिखकर अन्नामलाई ने ये सवाल उठाए हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







