
'खुद को लंबे समय तक केंद्र की राजनीति में नहीं देखता...', बिहार वापस लौटने पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
AajTak
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केंद्र से बिहार की राजनीति में वापस लौटने को लेकर कहा है कि खुद को लंबे समय तक केंद्र की राजनीति में नहीं देखता. जिस सोच के साथ राजनीति में आया हूं, वह ये है कि बिहार विकसित राज्य की श्रेणी में आए.
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारने से संबंधित प्रस्ताव लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी पास कर दिया है. इसे लेकर अब चिराग पासवान का भी बयान आया है. एलजेपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि खुद को बहुत लंबे समय तक केंद्र की राजनीति में नहीं देखता. उन्होंने यह भी कहा है कि बिहार वापस जाना चाहता हूं.
चिराग पासवान ने कहा है कि मेरे राजनीति में आने का कारण बिहार और बिहारी रहे हैं. जिस सोच के साथ राजनीति में आया हूं, वह ये है कि मेरा राज्य बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में आए. उन्होंने कहा कि यही मेरी इच्छा है और तीसरी बार सांसद बनकर मुझे समझ आया कि दिल्ली में रहकर बिहार के लिए काम करना संभव नहीं होगा. चिराग ने कहा कि मेरा अपना एक विजन भी है 'बिहार फर्स्ट,बिहारी फर्स्ट'.
यह भी पढ़ें: कहीं पिता रामविलास की तरह बिहार की सत्ता की चाबी तो नहीं ढूंढ रहे चिराग? 20 साल बाद फिर वही दांव
उन्होंने कहा कि मेरा राज्य बिहार विकसित राज्यों की बराबरी पर आकर खड़ा हो, यह चाहता हूं. चिराग ने यह भी कहा कि पार्टी के सामने अपनी इच्छा रखी थी. जल्द वापस बिहार जाना चाहता हूं. मेरे विधानसभा चुनाव लड़ने से पार्टी को फायदा होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी इसका आकलन कर रही है. हम चाहे जितनी सीटों पर भी चुनाव लड़ें, हमारा ध्यान स्ट्राइक रेट पर है.
यह भी पढ़ें: बिहारी फर्स्ट, विधानसभा चुनाव और सामान्य सीट... बिहार चले चिराग पासवान के दिल में क्या है?
चिराग ने कहा कि मेरे चुनाव लड़ने से मेरी पार्टी और मेरे गठबंधन का प्रदर्शन अगर बेहतर होता है, तो जरूर लडूंगा. गौरतलब है कि एक दिन पहले चिराग पासवान ने कहा था कि पार्टी की तरफ से मेरे विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव आया है. उन्होंने यह भी कहा था कि इस पर अभी और विस्तार से चर्चा होगी. पार्टी ने प्रस्ताव दिया है कि सामान्य सीट से चुनाव लड़ूं. हालांकि, अभी इस पर और चर्चा होना बाकी है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








