
'खुद अनंत सिंह ने चलाई गोली, अपनी आंखों से देखा', दुलारचंद के पोते का सनसनीखेज दावा
AajTak
मोकामा में जन सुराज कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के बाद उनके पोते नीरज कुमार ने दावा किया कि उन्होंने खुद देखा है, गोली अनंत सिंह ने चलाई. नीरज ने प्रशासन पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया और कहा कि जब तक अनंत सिंह को फांसी नहीं होती, वह अपने दादा के लिए न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे.
बिहार के मोकामा में जन सुराज कार्यकर्ता और पूर्व प्रत्याशी दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या के मामले ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. अब उनके पोते नीरज कुमार ने आज तक से खास बातचीत में बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि गोली अनंत सिंह ने ही चलाई थी. वह फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं.
दुलारचंद के पोते नीरज कुमार ने कहा, "मुझे झूठा बताया जा रहा है, लेकिन मैंने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी है. अनंत सिंह ने मेरे दादा को खुद अपने हाथ से गोली मारी. अब यह वह बताएंगे कि सीने के बजाय गोली पांव में कैसे लगी, लेकिन गोली उन्होंने ही चलाई थी."
यह भी पढ़ें: बिहार: दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में अब तक 80 गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अनंत सिंह
नीरज ने बताया कि वह दादा की गाड़ी में नहीं थे, बल्कि पीछे वाली गाड़ी में थे. उन्होंने कहा, "लोगों ने मुझे रोक लिया, मुझे दादा के पास जाने नहीं दिया, लेकिन मैंने खुद देखा, इसलिए कोई इसे झुठला नहीं सकता."
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










