
खुदाई में मिले 400 साल पुराने हथगोले, हथियारों के ऊपर लिखे हैं चेतावनी भरे मैसेज
AajTak
ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के बैडलिंग सेक्शन के पश्चिमी क्षेत्र में 59 पत्थर के हथगोलों की ये खोज की गई है. हथियारों का ये जखीरा लगभग 400 साल पुराना है. इनमें हर एक ग्रेनेड पर एक मैसेज लिखा है.
आर्कियोलॉजिस्ट को आय दिन खुदाईयों में ऐसी - ऐसी चीजें मिलती हैं जिनसे इतिहास के कई पहलुओं से पर्दा उठ जाता है. अब हाल में चीन की दीवार के पास 400 साल पुराने पत्थर के हथगोलों का एक जखीरा मिला है. आर्कियोलॉजिस्ट ने बताया कि चीन की महान दीवार के किनारे ये हथियार भंडार था, जिसके आसपास रहकर भी किसी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
400 साल पुराने हथियारों का जखीरा
59 पत्थर के हथगोलों की ये खोज ग्रेट वॉल के बैडलिंग सेक्शन के पश्चिमी क्षेत्र में की गई. ये बीजिंग शहर से लगभग 80 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित है.सिन्हुआ के साथ एक इंटरव्यू में, बीजिंग पुरातत्व संस्थान के रिसर्चर शांग हेंग ने बताया कि यह पहली बार है कि ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के किनारे कुछ ऐसा मिला है. ये मिंग डायनेस्टी (1368-1644) के दौरान सैनिकों के लिए हथियार हुआ करते थे.यानी हथियारों का ये जखीरा लगभग 400 साल पुराना है.
कहीं फेंका तो होगा भयंकर विस्फोट
उन्होंने बताया “इन साधारण दिखने वाले पत्थरों के बीच में बारूद भरने के लिए एक गोल छेद हैं.भरने के बाद, उन्हें सील करके फेंक दिया जा सकता है, जो न केवल दुश्मन पर हमला कर सकता है बल्कि इससे भयंकर विस्फोट हो सकता है. यह भंडार दीवार की रक्षा के लिए मिंग-युग की आर्मी स्ट्रेटिजी को बताता है.
हथगोलों पर लिखे हैं चेतावनी भरे मैसेज इतनी ही नहीं बल्कि इन हथगोलों पर कुछ मैसेज भी लिखे थे. दरअसल, ये गार्डों को दुश्मन से सावधान रहने के लिए चेतावनी भरे मैसेज है. चीनी आर्मी हिस्ट्री में एक्सपर्ट आर्कियोलॉजिस्ट मा लुवेई ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि दुश्मन के आक्रमण से दीवार की रक्षा के लिए ग्रेनेड जरूरी हुआ करते थे.उन्होंने कहा कि हथगोले अक्सर पत्थरों के मध्यम आकार के खोखले टुकड़ों के अंदर छेद में रखे जाते थे, जिससे हमले के दौरान उन्हें ढूंढना और दुश्मनों पर फेंकना आसान हो जाता था।

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












