
खुदाई कर रहे थे मजदूर, निकला इतना बड़ा मगरमच्छ कि देखकर उड़े होश
AajTak
वन्यजीवों को बचाने वाली संस्था के अध्यक्ष अरविंद पवार के अनुसार, मगरमच्छ लगभग 10-11 फीट लंबा था और एक खाई में पाया गया था.
गुजरात के वडोदरा के केलनपुर इलाके में एक निर्माण स्थल पर शनिवार को लगभग 11 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया. लोग उसे देखकर बेहद डर गए. हालांकि उसे बिना नुकसान पहुंचाए लोगों से बचा लिया गया. वन्यजीवों को बचाने वाली संस्था के अध्यक्ष अरविंद पवार के अनुसार, मगरमच्छ लगभग 10-11 फीट लंबा था और एक खाई में पाया गया था. पवार ने कहा, "हमें एक बिल्डर से फोन आया कि उसके एक निर्माण स्थल पर मगरमच्छ मिला है. हमने उसे बचाया और वन विभाग को सौंप दिया है."More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












