
खिलाड़ियों की जर्सी पर सऊदी को मंजूर नहीं तुर्की के सबसे बड़े हीरो की तस्वीर... कैंसिल करवा दिया फुटबॉल का फाइनल मैच
AajTak
Saudi arabia vs Turkey, T Shirt row: सऊदी अरब में टर्किश सुपर कप फाइनल राजनीतिक नारेबाजी विवाद के कारण स्थगित कर दिया गया है. दरअसल, सऊदी आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों को 'राजनीतिक नारे' वाली जर्सी पहनने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया, इसके बाद गैलाटसराय और फेनरबाश के बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल कैंसिल कर दिया गया.
Turkish Super Cup final inpostponed amid row: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में शुक्रवार को गैलाटसराय और फेनरबाश के बीच खेला जाने वाला टर्किश सुपर कप फाइनल (Turkish Super Cup final) स्थगित कर दिया गया. दरअसल यह पूरा माजरा राजनीतिक नारे वाली टीशर्ट पहनने को लेकर सामने आया. एक क्लब के खिलाड़ी चाहते थे कि वो राजनैतिक नारेबाजी वाली टीशर्ट पहनें.
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस्तांबुल की इन दो टीमों की इच्छा थी कि वे शाम के किक-ऑफ से पहले वार्म-अप के दौरान आधुनिक तुर्की के संस्थापक मुस्तफा कमाल अतातुर्क( Mustafa Kemal Ataturk) की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनें.
वहीं तुर्की मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया है सऊदी अधिकारियों ने इस मांग को अस्वीकार कर दिया. हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई कि ऐसा क्यों हुआ है. जिसके बाद इन फुटबॉल क्लबों ने अल-अव्वल पार्क स्टेडियम (किंग सऊद यूनिवर्सिटी) में सुपर कप फाइनल में खेलने से इनकार कर दिया.
क्यों हुआ फुटबॉल मैच कैंसिल, जानें वजह सऊदी स्टेट टीवी ने रियाद सीजन के आयोजकों के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि फाइनल को रद्द करना टीमों द्वारा मैच नियमों का पालन नहीं करने के कारण हुआ.
इस बयान में कहा गया, 'इंटरनेशनल फुटबॉल रूल्स के अनुसार मैच को समय पर आयोजित करने की उम्मीद कर रहे थे, जिसमें किसी भी तरह के नारेबाजी की मनाही है, जबकि इसके बारे में तुर्की फुटबॉल महासंघ के साथ चर्चा की गई थी.' बयान में आगे कहा गया कि इस एग्रीमेंट (समझौते) के बावजूद, दोनों टीमों ने इसका पालन नहीं किया, जिसके कारण मैच नहीं हो सका.
Turkish Super Cup final in Riyadh canceled over jersey dispute with Saudi officials https://t.co/jrYSirZA0B

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








