
खिड़की से पेट्रोल डालकर घर में लगा दी आग...परिवार की 1 महिला की मौत, 6 घायल
AajTak
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर में भयंकर हमले में एक महिला की मौत हो गई और 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. यहां एक घर में किसी ने खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी.
झारखंड में गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर में भयंकर हमले में एक महिला की मौत हो गई और 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. यहां के उमेश दास के घर में किसी ने खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इसके कारण घर में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ.हादसे में एक महिला की मौत हो गई. वहीं परिवार के 6 लोग आग की जद में आने से झुलस गए हैं. जख्मी सभी लोगों को SNMMCH में भर्ती कराया गया है. इनमें से एक महिला और पुरुष की स्थिति नाजुक बनी हुई है. जिसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.
उमेश दास ने बताया कि सभी रात में सोए हुए थे. इस दौरान पानी गिरने की आवाज आई. देखने पर मालूम हुआ कि वह पानी नहीं बल्कि पेट्रोल था. घर के नीचे चारों ओर भारी मात्रा में पेट्रोल फैला हुआ था. बाहर से घर का दरवाजा बंद था, इसलिए कोई भी बहार नहीं निकल सका. सोचते समझते ज्यादा वक्त नहीं हुआ था,इतने में आग लग गई. किसी ने बाहर से माचिस जलाकर फेंकी थी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. फिर अचानक से ब्लास्ट हुआ.
उन्होंने आगे बताया कि ब्लास्ट के बाद घर की छत ऊपर की ओर क्षतिग्रस्त हो गई. दीवार का ईंटे टूटकर नीचे गिरी या.गांव वाले पहुंचे और फिर हमें बाहर निकाला. इस हादसे में उमेश की सास बेदानी देवी की मौत हो गई है. वहीं उनकी पत्नी सबिता देवी और ससुर टुकून रविदास और छोटा बेटा सन्नी बुरी तरह झुलस गए.
सबिता देवी और तुकुन रविदास को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. सन्नी की भी स्थिति ठीक नहीं है. वहीं एक और बेटा संदीप कुमार और बेटी लक्ष्मी कुमारी SNMMCH में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है. उमेश दास भी बुरी तरह झुलस गए है. उमेश दास ने बताया कि उनके सास और ससुर कोलकाता में रहते हैं.शु क्रवार को ही दोनों उनके घर पहुंचे थे. सास बेदानी की मौत हो गई है.जबकि ससुर तुकुन की स्थिति नाजुक है. उन्होंने बताया कि हमारा किसी के साथ कोई विवाद नहीं है, ऐसे में ये सब किसने किया पता नहीं. मामले में पुलिस जांच में जुटी है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







