
'खालिस्तान' और 'सिख राष्ट्र' जैसे शब्द NCERT ने हटाए, 12वीं की किताब में गलत संदर्भ में थे छपे
AajTak
शिक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने जानकारी दी कि एसजीपीसी ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि एनसीईआरटी ने अपनी 12वीं क्लास की राजनीति विज्ञान की किताब में सिखों के बारे में ऐतिहासिक विवरण को गलत तरीके से पेश किया है. एसजीपीसी ने 1973 के आनंदपुर साहिब प्रस्ताव के पढ़ाए जाने वाले उन शब्दों को हटाने की मांग की थी, जो नई पीढ़ी के सामने सिख समाज की अलग छवि गढ़ रहे थे. हालांकि अब किताब में बदलाव कर लिए गए हैं.
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) की आपत्ति के बाद NCERT ने 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की किताब से अलग सिख राष्ट्र खालिस्तान की मांग के संदर्भ को हटा दिया है. शिक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एसजीपीसी ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि एनसीईआरटी ने अपनी 12वीं क्लास की राजनीति विज्ञान की किताब में सिखों के बारे में ऐतिहासिक विवरण को गलत तरीके से पेश किया है.
सिख निकाय की आपत्ति आनंदपुर साहिब संकल्प के उल्लेख पर 'स्वतंत्रता के बाद से भारत में राजनीति' पर है. किताब से अब इन लाइनों को हटा दिया गया है, 'संकल्प संघवाद को मजबूत करने के लिए एक दलील थी, लेकिन इसे एक अलग सिख राष्ट्र की दलील के रूप में भी समझा जा सकता है और अधिक चरम तत्वों ने भारत से अलगाव और 'खालिस्तान' के निर्माण की वकालत शुरू कर दी.'
सिख समाज की छवि हो रही थी धूमिल
एसजीपीसी ने 1973 के आनंदपुर साहिब प्रस्ताव के पढ़ाए जाने वाले उन शब्दों को हटाने की मांग की थी, जो नई पीढ़ी के सामने सिख समाज की अलग छवि गढ़ रहे थे. कमेटी का कहना था कि प्रस्ताव को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, उसमें इन बातों का जिक्र नहीं है. शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि इन सभी बदलावों को तत्काल प्रभाव से अमल में भी लाया गया है.
'पैनल की सिफारिशों के आधार पर लिया फैसला'
शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा सचिव, संजय कुमार ने कहा, 'श्री आनंदपुर साहिब प्रस्ताव को गलत तरीके से पेश कर सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री को वापस लेने के संबंध में एसजीपीसी से प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ था. इस मुद्दे की जांच के लिए एनसीईआरटी द्वारा विशेषज्ञों की एक समिति गठित की गई थी और पैनल की सिफारिशों के आधार पर निर्णय लिया गया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









