
'खालिस्तानी कर रहे पत्रकारों पर हमले', कनाडा के सांसद ने संसद में जताई चिंता
AajTak
कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में ओंटारियो के नेपियन से भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने कहा,'कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ पर रिपोर्ट करने वाले पत्रकारों पर हो रहे हमलों से मैं बहुत चिंतित हूं.' उन्होंने कनाडा के अधिकारियों से खालिस्तानियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग की.
कनाडा में शरण पाकर रह रहे खालिस्तानी अब पत्रकारों पर भी हमले करने लगे हैं. भारत विरोधी संगठन के इन हमलों पर कनाडा के सांसद ने संसद में चिंता जाहिर की है. उन्होंने कनाडा की संसद में कहा है कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाये, कनाडा के अधिकारियों को खालिस्तानियों के साथ सख्ती से निपटना चाहिए.
कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में ओंटारियो के नेपियन से भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने कहा,'कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ पर रिपोर्ट करने वाले पत्रकारों पर हो रहे हमलों से मैं बहुत चिंतित हूं.' कुछ दिनों पहले रेड एफएम कैलगरी के ऋषि नागर पर हुए हमलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ग्रेटर टोरंटो एरिया और पूरे कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथियों ने कई और हमले किए हैं. चंद्र आर्य ने कहा,'मैं कानून प्रवर्तन एजेंसियों से खालिस्तानी उग्रवाद को पूरी गंभीरता से लेने की अपील करता हूं. इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इससे सख्ती से निपटना होगा.'
इन 3 घटनाओं का किया जिक्र
1. मार्च 2023 में रेडियो AM600 के समीर कौशल पर खालिस्तान विरोध को कवर करने के लिए हमला किया गया था.
2. फरवरी 2022 में ब्रैम्पटन रेडियो होस्ट दीपक पुंज पर खालिस्तान से संबंधित हिंसा की आलोचना करने के लिए उनके स्टूडियो में हमला किया गया था.
3. आतंकवाद विरोधी खोजी पत्रकार मोचा बेजिरगन को खालिस्तानी उग्रवाद पर निडर रिपोर्टिंग के लिए जान से मारने की धमकियां मिली हैं.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









