
खामेनेई इस्तीफा दें या उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंके... अमेरिकी हमले के बाद ईरान के पूर्व क्राउन प्रिंस ने फिर भरी हुंकार
AajTak
ईरान के निर्वासित प्रिंस रेज़ा शाह पहलवी ने फिर से हुंकार भरी है. उन्होंने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों को इस्लामिक रिपब्लिक की न्यूक्लियर महत्वाकांक्षाओं को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने सुप्रीम लीडर खामेनेई से जनता के हित में इस्तीफा देने की अपील की है.
ईरान के तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान पर अमेरिकी हमलों के लिए निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा शाह पहलवी ने इस्लामिक रिपब्लिक की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने सुप्रीम लीडर खामेनेई के इस्तीफे की मांग की है और कहा कि शांति एकमात्र निश्चित रास्ता इस शासन का अंत है.
रेजा शाह पहलवी ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, 'ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले इस्लामिक रिपब्लिक की परमाणु हथियारों की विनाशकारी खोज का रिजल्ट है, जिसने ईरानी जनता के हितों को ताक पर रखा. अली खामेनेई और उनका ढहता हुआ आतंकवादी शासन राष्ट्र को असफल कर चुका है.'
'इस्तीफा दें खामेनेई'
उन्होंने खामेनेई से अपील की, 'अपने भूमिगत बंकर से जवाबी कार्रवाई पर विचार करने के बजाय, ईरानी जनता के हित में इस्तीफा दें, ताकि गौरवशाली ईरानी राष्ट्र इस्लामिक रिपब्लिक के विनाशकारी दौर को पीछे छोड़कर शांति, समृद्धि और महानता का नया अध्याय शुरू कर सके.'
रेजा शाह ने जोर देते हुए कहा कि देश में शांति बहाल करने का एकमात्र निश्चित तरीका ये है कि इस व्यवस्था (खामेनेई शासन) का अंत हो जाए.
दरअसल, 22 जून 2025 को अमेरिका ने बी-2 स्टील्थ बमवर्षकों के जरिए ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हमला किया. हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले को बेहद सफल बताया और कहा कि हमारे सभी विमान सुरक्षित ईरानी एयरस्पेस से बाहर निकाल आए.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









