
खान सर की किससे हुई शादी? सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक लोग कर रहे हैं तलाश
AajTak
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था. देशभर में माहौल गर्म था और सोशल मीडिया पर खान सर के पाकिस्तान की नीतियों पर तीखे तंज वाले वीडियो खूब वायरल हो रहे थे. लेकिन अब वही खान सर एक बार फिर चर्चा में हैं इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है.
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था. देशभर में माहौल गर्म था और सोशल मीडिया पर खान सर के पाकिस्तान की नीतियों पर तीखे तंज वाले वीडियो खूब वायरल हो रहे थे. लेकिन अब वही खान सर एक बार फिर चर्चा में हैं इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है.
पटना के चर्चित शिक्षक खान सर ने अपने स्टूडेंट्स को क्लासरूम में यह खुशखबरी दी कि अब वे सिंगल नहीं हैं. उन्होंने शादी कर ली है. वीडियो में खान सर कहते हैं कि तुम लोगों को एक चीज हमने बताई नहीं है. इसी युद्ध के दौरान हम ब्याह भी कर लिए हैं. अब आप लोगों के लिए भोज की व्यवस्था हम कर रहे हैं. यह बात हमने सबसे पहले आपको बताई है, क्योंकि हमारा वजूद आप लोगों से है... भोज हम सोच रहे हैं 6 जून के लिए, ठीक है? 6 जून के आसपास.
देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर मचा हलचल इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर खान सर छा गए हैं. स्टूडेंट्स और फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं. X से लेकर इंस्टाग्राम और यूट्यूब तक, हर जगह उनकी शादी के वीडियो और चर्चाएं हो रही हैं.
सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, इसका असर गूगल पर भी देखने को मिला. आइए देखते हैं, लोग खान सर के बारे में क्या सर्च कर रहे हैं. ज्यादातर लोग जानना चाह रहे हैं कि खान सर ने किससे शादी की. बहुत से लोग खान सर की पत्नी की तस्वीर भी खोज रहे हैं. देखिए इस वक्त खान सर को लेकर गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च किए जा रहे सवाल.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











