
खाने के भी पैसे नहीं, खर्च के लिए हेलीकॉप्टर में पर्यटकों को घुमा रही इस देश की सेना
AajTak
लेबनान की सेना देश की उन अंतिम संस्थाओं में से एक है जो गहरे विभाजन और आर्थिक संकट के बीच अपने वजूद को बचाए रखने की जद्दोजहद कर रही है. आर्थिक संकटों से संघर्ष कर रही वहां की सेना ने अब अपनी जरूरतों को पूरा करने और सैन्य खजाने को भरने के लिए एक तरीका खोज निकाला है. अब सेना पर्यटकों को अपने हेलीकॉप्टर में बिठाकर आसमान से देश की सैर कराएगी और इसके बदले पैसे वसूलेगी.
लेबनान बीते कई सालों से गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि अब वहां की सेना को अपने खर्चों के लिए सैन्य हेलीकॉप्टर से लोगों को घुमाने के लिए किराए पर देना पड़ रहा है. (तस्वीर - रॉयटर्स) लेबनान की सेना देश की उन अंतिम संस्थाओं में से एक है जो गहरे विभाजन और आर्थिक संकट के बीच अपने वजूद को बचाए रखने की जद्दोजहद कर रही है. आर्थिक संकटों से संघर्ष कर रही वहां की सेना ने अब अपनी जरूरतों को पूरा करने और सैन्य खजाने को भरने के लिए एक तरीका खोज निकाला है. अब सेना पर्यटकों को अपने हेलीकॉप्टर में बिठाकर आसमान से देश की सैर कराएगी और इसके बदले पैसे वसूलेगी. (तस्वीर - Geety) लेबनान की सेना की वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है, पर्यटकों को "लेबनान आसमान से दिखाने के लिए हेलीकॉप्टर की सवारी की पेशकश की जा रही है. वेबसाइट पर बताया गया है कि पर्यटकों की सवारी सेना के रॉबिन्सन आर 44 हेलीकॉप्टरों पर होगी और 3 साल या उससे अधिक उम्र के यात्री इसका आनंद उठा सकते हैं. (तस्वीर - Geety)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












