
खाना स्वादिष्ट नहीं लगा तो बेटे ने मां पर कर दिया दरांती से हमला, महिला की मौत
AajTak
ठाणे में कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की गर्दन पर दरांती से हमला करके उन्हें मार डाला. फिर खुद भी ढेर सारी नींद की गोलियां खा लीं. पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसकी मां उसे स्वादिष्ट खाना नहीं खिलाती थीं. इसलिए उसने उन्हें मार डाला.
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक शख्स ने अपनी मां को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने जो खाना उसे दिया था वो उसे स्वादिष्ट नहीं लगा. शख्स ने मां से इसी बात को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया फिर दरांती से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया. जिसके बाद खून से लथपत महिला ने बेटे के सामने ही दम तोड़ दिया.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है. घटना मुरबाद तालुका के वेलु गांव की है. जानकारी के मुताबिक, मां-बेटे के बीच अक्सर घरेलू मामलों को लेकर झगड़ा होता रहता था. रविवार शाम को जब 55 वर्षीय महिला ने अपने बेटे को खाना खाने के लिए दिया तो वह गुस्से में तिलमिला उठा.
उसने मां से कहा कि तुमने खाना स्वादिष्ट क्यों नहीं बनाया? इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. तभी बेटे ने पास रखी दरांती से मां की गर्दन पर जोरदार वार कर दिया. इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं और उनकी वहीं मौत हो गई. फिर बेटे ने खूब सारी नींद की गोलियां खा लीं और कमरे में जाकर सो गया.
पड़ोसियों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. साथ ही आरोपी बेटे को अस्पताल पहुंचाया. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. जब आरोपी को होश आया तो पुलिस ने उससे हत्या का कारण पूछा.
आरोपी ने कहा कि मेरी मां मुझे स्वादिष्ट खाना नहीं देती थी. इसी बात से मैं उनसे नाराज था. रविवार को भी उन्होंने जो खाना दिया वो स्वादिष्ट नहीं था. मुझे गुस्सा आया तो मेरी उनसे बहस हो गई. मुझे कुछ समझ नहीं आया और मैंने उनपर दरांती से हमला कर दिया. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. क्योंकि उसका इलाज चल रहा है. पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







