
खाना-पीना छोड़, दिन में 5 बीयर पीता है ये शख्स, घटा लिया 18 किलो वजन
AajTak
अमेरिका के एक शख्स ने खाना-पीना छोड़कर सिर्फ व्रत रखकर और बीयर पीकर 18 किलो वजन घटाने में कामयाबी पाई है. सिनसिनाटी शहर में रहने वाले इस डेल हॉल का कहना है कि वे सिर्फ चाय, कॉफी, बीयर और पानी जैसी पीते थे और हैरतअंगेज तरीके से इतना वजन घटाने में कामयाब रहे.
अमेरिका के एक शख्स ने खाना-पीना छोड़कर सिर्फ व्रत रखकर और बीयर पीकर 18 किलो वजन घटाने में कामयाबी पाई है. सिनसिनाटी शहर में रहने वाले डेल हॉल का कहना है कि वे सिर्फ चाय, कॉफी, बीयर और पानी जैसी चीजों का ही सेवन कर रहे हैं और हैरतअंगेज तरीके से इतना वजन घटाने में कामयाब रहे. इस शख्स ने कहा कि वे ब्रेकफास्ट करना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं और वे दिन में 2 से लेकर 5 बीयर तक पी जाते हैं. उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहली बीयर दोपहर में पीता हूं. इसके बाद जब मुझे थोड़ी भूख लगती है तो मैं दूसरी बीयर उठा लेता हूं. हालांकि अब वे अपनी इस सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए अपनी फेवरेट चीजें खाने पर विचार कर रहे हैं. डेल व्रत की तकनीक में भी काफी विश्वास रखते हैं. वे एक दौर में 18वीं शताब्दी के बेवेरियन साधुओं की व्रत तकनीक को फॉलो करते थे. लेकिन अब वे इंटरमिटेंट फास्टिंग का काफी उपयोग करते हैं. इस तकनीक के अनुसार, कोई भी इंसान 8 घंटों में अपना सारा खाना खत्म करने के बाद बाकी 16 घंटे कुछ नहीं खाता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












