
खाना तैयार, प्लेटें सजीं, लेकिन पार्टी में कोई नहीं आया, उदास लड़की का वीडियो वायरल
AajTak
इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती दोस्तों के पार्टी में ना आने से दुखी होकर डाइनिंग टेबल पर बैठी हुई है. तभी उसके बॉयफ्रेंड ने उसके लिए कुछ ऐसा किया जिससे उसका मूड पलभर में ही ठीक हो गया.
इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवती डाइनिंग टेबल पर बहुत सारी खाली प्लेट्स के साथ उदास बैठी हुई. दरअसल, इस युवती ने डिनर के लिए अपने कुछ दोस्तों को बुलाया था. लेकिन हैरानी की बात ये रही कि उसकी इस पार्टी में एक भी दोस्त नहीं पहुंचा. फिर बॉयफ्रेंड ने ही कुछ ऐसा किया, जिससे उसकी गर्लफ्रेंड का मूड पलभर में ठीक हो गया.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












