
खाते में थे 10 लाख, लेकिन बैंक ने निकालने से किया इनकार! फिर महिला ने किया ये काम
AajTak
बुजुर्ग महिला के खाते में करीब 10 लाख रुपये आ गए थे, लेकिन जब वह इसे निकलवाने के लिए बैंक गई तो उसे गहरा धक्का लगा. बैंक के कर्मचारियों ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया. उन्होंने यह तक कह दिया महिला का चेक फर्जी है और उसने धोखाधड़ी की है. जिसके बाद महिला ने बैंक के खिलाफ केस दायर कर दिया.
एक बुजुर्ग महिला के खाते में करीब 10 लाख रुपये आ गए थे लेकिन जब वह इसे निकलवाने के लिए बैंक गई तो उसे गहरा धक्का लगा. बैंक के कर्मचारियों ने रकम निकालने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, बैंक कर्मचारियों ने यह तक कह दिया कि महिला का चेक फर्जी है और उसने धोखाधड़ी की है. इस बात से आहत होकर महिला ने बैंक के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया.
70 साल की इस महिला का नाम लिजी पुघ (Lizzie Pugh) है. वह अमेरिका के मिशीगन की रहने वाली हैं. लिजी ने बीते 9 अप्रैल को एक जैकपॉट जीता था, जिसमें उन्हें 9 लाख 55 हजार रुपये इनाम में मिले थे. लेकिन जब वह चेक लेकर पैसे निकालने बैंक गईं तो उन्हें वहां से 'फ्रॉड' बताकर लौटा दिया गया.
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, लिजी ने बैंक से पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन उनके चेक को फर्जी बताकर बैंककर्मियों ने उन्हें वापस भेज दिया. बैंक ने उनका चेक भी वापस देने से इनकार कर दिया. लिजी ने जब विरोध किया तो कर्मचारियों ने उन्हें पुलिस बुला लेने की धमकी दी. इस बात से खफा होकर लिजी ने बैंक पर केस कर दिया.
Bank ने अपना जवाब कोर्ट में दायर किया
इस केस की सुनवाई अभी चल रही है. इसी हफ्ते Fifth Third Bank ने अपनी प्रतिक्रिया कोर्ट में दायर की है. बैंक ने महिला के आरोप से इनकार किया है. बैंक का कहना है कि वह अपने कर्मचारियों के साथ खड़ा है.
बैंक की ओर से यह भी कहा गया है कि वह निष्पक्ष और जिम्मेदार बैंकिंग के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करता है. बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारे कर्मचारियों को प्रत्येक ग्राहक को उनकी बैंकिंग जरूरतों के साथ मदद करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, और हमारे कर्मचारी प्रक्रियाओं का पालन करते हैं. हमारे बैंककर्मियों के कार्यों की गलत व्याख्या की गई है. फिर भी हमें खेद है कि लिजी को असुविधा हुई. संभावित धोखाधड़ी को रोकने के लिए बैंक का चेक की जांच-पड़ताल करना जरूरी था. वहीं, लिजी की ओर से आरोप लगाया कि उसे अश्वेत होने के कारण भेदभाव का सामना करना पड़ा. उस वक्त बैंक से पैसे ना निकाल पाने के कारण उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लिजी ने यह भी कहा कि अगर ने चेक लौटा दी होती तो वह दूसरी जगह से पैसे निकाल लेती.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.











