
खाओ पियो, AC चालू है सो जाओ... खास डिश खिलाने के बाद रेस्टोरेंट का अनोखा ऑफर
AajTak
इन दिनों एक खास रेस्टोरेंट खूब चर्चा में है. दरअसल ये अपने ग्राहकों को खाना खाने के बाद नींद लेने का अवसर देता है. जॉर्डन की राजधानी अम्मान में स्थित रेस्तरां मोआब वहां खाना खाने वालों को एसी कमरों में आरामदायक बिस्तरों पर सोने का ऑफर देता है.
क्या आपको कभी किसी रेस्टोरेंट में शानदार भोजन करने के बाद आराम करने का ऑफर मिला है? जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा. दरअसल, इन दिनों एक रेस्टोरेंट कुछ ऐसा ही कर रहा है. अरब न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्डन में एक रेस्तरां अपने ग्राहकों को देश का राष्ट्रीय व्यंजन मनसाफ खाने के बाद एसी में नींद लेने का मौका दे रहा है.
रेस्टोरेंट में खाना खाएं और यहीं सो जाएं
जॉर्डन की राजधानी अम्मान में स्थित रेस्तरां मोआब वहां खाना खाने वालों को एसी कमरों में आरामदायक बिस्तरों पर सोने का ऑफर देता है यानी रेस्टोरेंट में खाना खाएं और ज्यादा खा लिया तो यहीं मजे से सो जाएं. माना जाता है कि मनसाफ खाने के बाद नींद का अहसास होता है. ये एक पारंपरिक लेवेंटाइन व्यंजन है जो लैंब से बना होता है जिसे सूखे दही की चटनी में पकाया जाता है और चावल के साथ परोसा जाता है.
मजाक में शुरू हुआ कॉन्सेप्ट
रेस्तरां के मालिक के बेटे मुसाब मुबेदीन ने अरब न्यूज़ को बताया, "रेस्तरां में बिस्तर लगाने का विचार एक मजाक और सजावट के रूप में शुरू हुआ था, ताकि मनसाफ़ खाने वालों को ये हाई फैट भोजन करने के बाद नींद का अनुभव हो सके."
'एक दिन एक ग्राहक ने कहा...'

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











