
खांटी बनारसी हूं, योगा भी करता हूं इसलिए नहीं लगवाया था टीका, 100 करोड़वां डोज़ लगवाने वाले शख्स ने बताया
AajTak
देश ने 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण के जादूई आंकड़े को छू लिया है. इस मौके पर पीएम मोदी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौजूद रहे. बनारस से दिल्ली आए अरुण राय को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में वह टीका लगा जिसने 100 करोड़ क्लब में भारत की एंट्री करा दी. दिव्यांग अरुण राय को इस बात का अफसोस है कि वह पीएम मोदी के साथ आज सेल्फी नहीं ले पाए. 100 करोड़वां डोज़ लगवाने वाले वाराणसी के शख्स से पीएम मोदी ने भी बात की. अरुण राय ने आज कोरोना का पहला टीका लगवाया. आजतक स बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि क्यों अब तक वो वैक्सीन से बचते रहे. देखें

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











