
'खराब' पेंटिंग पर ट्रंप ने जताया था गुस्सा, अब पुतिन ने भेजा ऐसा गिफ्ट, गदगद हुए अमेरिकी राष्ट्रपति
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप रविवार को कोलोराडो स्टेट कैपिटल में लगी अपनी एक तस्वीर देखकर भड़क गए थे. ट्रंप का कहना था कि पेंटर ने बेहद ही खराब तरीके से उनकी तस्वीर बनाई है. इसी बीच खबर है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ट्रंप को एक शानदार तोहफा भेजा है.
डोनाल्ड ट्रंप बीते रविवार को अपनी एक खराब पेंटिंग देखकर भड़क गए थे और अब खबर है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें उनकी बेहद ही खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट की है. नई पेंटिंग फिलहाल सामने नहीं आई है और क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव का कहना है कि तस्वीर ट्रंप को पुतिन का 'पर्सनल गिफ्ट' है. राष्ट्रपति पुतिन के गिफ्ट से ट्रंप बेहद खुश हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ ने पुतिन की तरफ से गिफ्ट के तौर पर दिए गए ट्रंप की पेंटिंग को 'सुंदर' बताया है. उन्होंने कहा, 'पेंटिंग रूस के एक प्रमुख कलाकार ने बनाई है जो कि सुंदर चित्र है.' हालांकि, उन्होंने और कुछ कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि 'ट्रंप साफ तौर पर पेंटिंग से प्रभावित हुए हैं.'
ट्रंप ने पुतिन की तरफ से भेजी गई तस्वीर पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की है.
रूस-अमेरिका रिश्तों में बढ़ती मधुरता का प्रतीक है ट्रंप को पुतिन का तोहफा
पुतिन का तोहफा जनवरी में ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में आई मधुरता को दिखाता है. एक इंटरव्यू में, विटकॉफ ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति का रवैया बहुत अच्छा रहा है. वो 10 दिनों पहले ही पुतिन से मिले थे. उन्होंने कहा कि पिछले साल जब ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई थी तब पुतिन ने ट्रंप के लिए प्रार्थना की थी.
पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान पेंसिल्वेनिया की एक रैली में ट्रंप पर हमला हुआ था जिसमें वो बाल-बाल बच गए थे.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.











