
खरगोन हिंसाः दिग्विजय सिंह के बयान पर कपिल मिश्रा का पलटवार, कहा- 'मैं जहां था वहां कोई दंगा नहीं हुआ'
AajTak
रामनवमी जुलूस के दौरान खरगोन में हिंसा हुई थी. इस मामले में दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर भाजपा नेता कपिल मिश्रा पर हमला किया था. वहीं अब कपिल मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा है कि मैं जहां था वहां कोई दंगा नहीं हुआ है.
मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि जहां-जहां कपिल मिश्रा के पांव पड़ते हैं, वहां दंगा और फ़साद होते हैं. क्या इसकी जांच होगी. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.
अब दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वो जहां थे, वहां कोई दंगा नहीं हुआ है. साथ ही कहा कि उनके जैसे लोगों ने खरगोन हिंसा में शामिल लोगों के बचाने के लिए झूठ फैलाना शुरू दिया है. वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कसाब को हिन्दू बताने वाले फिर से झूठ फैलाने लगे हैं. और हां जांच हुई तो हर दंगे में किसी जिहादी और उसके पीछे छुपा कोई कांग्रेसी ही सामने आएगा.
सोमवार को कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग उन्हें बचाने के लिए झूठ फैलाने लगे हैं. साथ ही कहा कि खरगोन में जिहादियों ने पथराव किए और आगजनी की थी. कपिल मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा, 'मैं जहां था वहां कोई दंगा नहीं हुआ है.'
कसाब को हिन्दू बताने वाला फिर झूठ फैलाने लगा मैं जहां था वहां कोई दँगा नहीं हुआ और हाँ जांच हुई तो हर दंगे में किसी जिहादी और उसके पीछे छुपा कोई कांग्रेसी ही सामने आएगा खरगौन में जिहादियों ने पथराव किए और आगजनी की दिग्विजय जैसे लोग उन्हें बचाने के लिए झूठ फैलाने लगे https://t.co/vcz6YM88Pz
दिग्विजय सिंह ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया था कि कपिल मिश्रा जहां भी कदम रखते हैं, वहां दंगे होते है, क्या इसकी जांच होगी? बता दें कि 10 अप्रैल को राम नवमी के मौके पर खरगोन में शोभायात्रा निकाली गई थी. इस यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया था, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हिंसा शुरू हो गई थी. हिंसा के दौरान कुछ लोगों ने पेट्रोल बंब भी फेंके थे. इस पूरे घटनाक्रम में आमजन समेत 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











