
खबरें सुपरफास्ट: राजस्थान में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव, जाम में फंसे वाहन
AajTak
जयपुर में मूसलाधार बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है. सड़कों पर पानी भरने से जाम के हालात पैदा हो गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में बारिश का सिलसिला 18 जुलाई तक जारी रहेगा. इस दौरान कई स्थानों पर तेज रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. देखें खबरें सुपरफास्ट.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











