
खबरें सुपरफास्ट: पुष्कर धामी कैबिनेट से हरक सिंह रावत बर्खास्त, BJP से भी निलंबित
AajTak
उत्तराखंड की सियासत में भूचाल मच गया है. चुनाव से पहले पुष्कर धामी सरकार ने हरक सिंह रावत को बर्खास्त कर दिया है. आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में हरक सिंह रावत ने कहा कि मुझे बर्खास्तगी की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि वक्त पर फैसला लेंगे. इस बीच खबर है कि हरक सिंह रावत आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. साथ ही कुछ विधायकों को भी अपने साथ कांग्रेस में ले जा सकते हैं. बीजेपी को हरक सिंह रावत की गतिविधियों की भनक पहले ही लग गयी थी जिसके बाद उत्तराखंड सरकार ने उन्हें बर्खास्त करने का फैसला लिया. हरक सिंह रावत को बीजेपी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी छह साल के लिए निलंबित कर दिया है. देखिए खबरें सुपरफास्ट का ये एपिसोड.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










