
खबरें सुपरफास्ट: दिल्ली पर फिर से प्रदूषण की मार, एक्यूआई गंभीर श्रेणी में
AajTak
दिल्ली अब भी प्रदूषण की जबरदस्त चपेट में है. सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग पर विजिबिलिटी सिर्फ 200 मीटर तक रह गई. पालम में भी विजिबिलिटी 500 मीटर के आसपास है. आसमान पर धूल भरी धुंध छाई है. हवा नहीं चलने की वजह से आसमान पर धूल जमी है. और इसके चलते विजिबिलिटी कम हुई है. पराली और गाडियों के धूएं की वजह से दिवाली के बाद से ही दिल्ली की हवा का हाल बेहद खराब है. एक्यूआई लगातार खतरनाक या अति गंभीर बना हुआ है. अभी इसमे राहत मिलती नहीं दिखती. इससे पहले गुरुवार को भी दिन भर प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा रहा. देखें वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











