
खबरदार: दिल्ली में बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि, सबसे हाइटेक हेलीकॉप्टर क्रैश कैसे हुआ?
AajTak
63 साल की उम्र में जनरल बिपिन रावत का निधन हुआ. अपने जीवन के 43 वर्ष जनरल रावत ने सेना के नाम किए. साल 1978 में दिसंबर में ही जनरल रावत ने सेना में देश सेवा की कमान संभाली थी और दिसंबर में ही उन्हें सेना के उच्च पदों की जिम्मेदारी मिली. दुर्भाग्यपूर्ण ये है कि दिसंबर ही उनके बलिदान का भी साक्षी बना. 30 दिसंबर 2019 को उन्हें देश का पहला CDS नियुक्त किया गया. इस पद पर उनका कार्यकाल दिसंबर 2022 में खत्म होना था. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, रिटायरमेंट से एक वर्ष पूर्व दिसंबर में ही काल के क्रूर हाथों ने उन्हें देश से छीन लिया. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित पालम एयरबेस पर जेनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी. देखें वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











