
खत्म हुई दूरी, पैंगॉन्ग झील इलाके में पहली बार मोबाइल सेवा, जश्न में नाचने लगे लोग
AajTak
लद्दाख के पैंगॉन्ग झील के आसपास के इलाकों और गांवों को पहली बार मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है. लोग इससे इतने खुश हुए कि मौके पर ही नाच और गाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया
स्मार्टफोन के इस दौर में पहली बार मोबाइल पर बात करने की खुशी क्या होती है अगर आपको ये जानना हो तो लद्दाख के पैंगॉन्ग झील के पास बसे लोगों से पूछिए. पैंगॉन्ग झील के दूरदराज के गांवों में पहली बार लोगों ने मोबाइल फोन पर बात की तो उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा. (तस्वीर - प्रसार भारती) दरअसल लद्दाख के पैंगॉन्ग झील के आसपास के इलाकों और गांवों को पहली बार मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है. लोग इससे इतने खुश हुए कि मौके पर ही नाच और गाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया. (तस्वीर - प्रसार भारती) लद्दाख में पैंगॉन्ग झील के आसपास, मेरक गांव और अन्य क्षेत्रों में पहली बार बीएसएनएल के जरिए लोगों को मोबाइल सेवा मिली है. इसके लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने उन इलाकों में टावर लगाया है. मोबाइल टावर न केवल स्थानीय आबादी को दुनिया के बाकी हिस्सों से जोड़ेगा, बल्कि दो सैन्य और अर्धसैनिक अड्डों, थाकुंग और ज्ञान सिंह थापा पोस्ट को भी एक दूसरे से जोड़ दिया है. (तस्वीर - प्रसार भारती)
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











