
खत्म हुआ 7-सीटर Hyundai Alcazar का इंतज़ार, 9.5 सेंकेंड में पकड़े 100 की रफ्तार, इतनी है कीमत
AajTak
Hyundai Motors की 7-सीटर एसयूवी Alcazar के फीचर्स जब से लोगों के सामने आए हैं तब से लोगों के बीच इसके लॉन्च का बेसब्री से इंतज़ार था. कंपनी ने शुक्रवार को इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग कर दी. जानिए इसके फीचर्स और कीमत..
Hyundai Motors ने अपनी 7-सीटर एसयूवी Alcazar शुक्रवार को लॉन्च कर दी. इसके पॉवरफुल फीचर्स की वजह से जहां युवाओं और एडवेंचर लवर्स को तो वहीं ज्यादा स्पेस की वजह से फैमिली ग्राहक को इसका बेसब्री से इंतजार था. ये हैं इस कार के फीचर्स और कीमत... पेट्रोल और डीजल वैरिएंट में अवेलबल Hyundai Alcazar ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में मिलेगी. इसमें थर्ड जेनरेशन का NU 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन और U2 1.5 लीटर का डीजल इंजन है.Hyundai Alcazar का 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन 159hp की मैक्सिमम पावर और 191Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं 1.5 लीटर का डीजल इंजन 115hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 10 सेकेंड में पकड़े की 100 की रफ्तार कंपनी का दावा है कि पेट्रोल से चलने वाली Hyundai Alcazar का पिकअप शानदार है. Alcazar 0 से 100 किमी की रफ्तार मात्र 9.5 सेकेंड में पकड़ लेती है. इस एसयूवी में दोनों इंजन ऑप्शन में 6 ऑटोमेटिक या मैनुअल गियर में चॉइस दी गई है.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











