
खड़गे के बयान पर पूछा सवाल तो प्रियंका बोलीं, 'कर्नाटक की जनता का ध्यान भटका रही भाजपा'
AajTak
कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता के मुद्दे साफ हैं. जनता बेरोजगारी से परेशान है. राज्य में विकास नहीं हुआ है. यह जनता का मुद्दा है. पीएम मोदी को गाली दिए जाने से जुड़े सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सिर्फ ध्यान भटका रही है. भाजपा ने सरकार में रहते हुए सिर्फ जनता को लूटा है.
कर्नाटक के खानापूर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और बताया कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो क्या-क्या करेगी. जनसभा में कांग्रेस नेता ने कहा, 'हमारी पार्टी ने प्रमुख आंगनबाड़ियों में मेरी बहनों के लिए 15,000 रुपये और मिनी आंगनवाड़ियों में महिलाओं के लिए 10,000 रुपये तक मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है. आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 8,000 रुपये किया जाएगा और दोपहर के भोजन के लिए काम करने वालों को 5,000 रुपये मिलेंगे.'
कांग्रेस ने किए कई वादे
वाड्रा ने मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनकी सेवानिवृत्ति पर या दुर्घटना के कारण मृत्यु होने की स्थिति में उनके नामित को तीन लाख रुपये और मिनी आंगनबाड़ियों में काम करने वालों को दो लाख रुपये देने का भी वादा किया.
भाजपा पर बोला हमला
इसके अलावा प्रियंका ने भाजपा सरकार को उसके 'झूठ और धोखे' के लिए फटकार लगाते हुए कहा, 'भाजपा ने राज्य में इतने बुरे तरीके से शासन किया कि इसे 40 प्रतिशत कमीशन सरकार का टैग मिल गया.' कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता के मुद्दे साफ हैं. जनता बेरोजगारी से परेशान है. राज्य में विकास नहीं हुआ है. यह जनता का मुद्दा है. पीएम मोदी को गाली दिए जाने से जुड़े सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सिर्फ ध्यान भटका रही है. भाजपा ने सरकार में रहते हुए सिर्फ जनता को लूटा है. पहले तो इन्होंने जनता को लूटा और अब ये ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं. इसके अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता खुद इनको हटाएगी और बदलाव करेगी.
बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा, जिसके नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











