
खड़गे की अधीर रंजन चौधरी को फटकार, मोदी का राहुल-सोनिया पर वार, देखें 19 मई का 'चुनाव दिनभर'
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अधीर रंजन चौधरी को खरी-खरी सुनाई है. उन्होंने कहा कि, चुनाव जीतने के बाद ममता बनर्जी गठबंधन का हिस्सा होंगी या नहीं, इस पर फैसला लेने वाले अधीर रंजन फैसला नहीं लेंगे. फैसला मैं और आलाकमान लेंगे. 'चुनाव दिनभर' में देखें 19 मई के बड़े पॉलिटिकल अपडेट्स.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











