
खट्टर से गुलाल लगवाया, गले मिले लेकिन मानने को तैयार नहीं अनिल विज? दो हफ्ते से 'सियासी कोपभवन' में
AajTak
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को अंबाला में पूर्व मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और होली मनाई. दोनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं. इससे पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने भी विज से मुलाकात की थी और काफी देर तक बंद कमरे में बातचीत हुई थी. पिछले दो हफ्ते से विज नाराज चल रहे हैं. वे 12 मार्च को चंडीगढ़ में पार्टी विधायक दल की बैठक छोड़कर अंबाला पहुंच गए थे.
हरियाणा में बीजेपी के दिग्गज नेता अनिल विज की नाराजगी की खबरें आम हैं. ऐसे में पार्टी हाईकमान से लेकर नए मुख्यमंत्री तक मनाने की कोशिशें कर रहे हैं. इस बीच, सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी अंबाला पहुंचे और अनिल विज से मुलाकात की. उन्होंने विज को होली की शुभकामनाएं दीं. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गुलाल भी लगाया. इस मुलाकात के बाद खट्टर ने कहा, मैं चंडीगढ़ और पंचकूला में कई लोगों से मिला हूं. मैं अनिल विज से मिलने यहां (अंबाला) भी आया हूं.
बताते चलें कि हरियाणा की सियासत में दो हफ्ते पहले (12 मार्च) बड़ा उलटफेर देखने को मिला था. पहले बीजेपी और जेजेपी का अलायंस टूटा. उसके बाद मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद नए मुख्यमंत्री के चयन की कवायद शुरू हुई. विधायक दल की बैठक में नए नेता के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को चुना गया. उससे पहले ही अनिल विज मीटिंग छोड़कर बाहर निकल आए और अपनी प्राइवेट कार से अंबाला चले गए. देर शाम शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा भी नहीं बने. विज को नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली, हालांकि कहा गया था कि उनका नाम मंत्रियों की शुरुआती सूची में था. बाद में खुद मनोहर लाल खट्टर ने विज के नाराज होने की खबरों पर मुहर लगाई थी. हालांकि, दो दिन बाद विज चंडीगढ़ पहुंचे और फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लिया. तब से उनको मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
'फैसला लेते वक्त लूप में नहीं रखने से नाराजगी?'
कहा जा रहा है कि विज इस बात से नाराज हैं कि पार्टी ने उन्हें खट्टर की जगह नए मुख्यमंत्री का चयन करते वक्त लूप में नहीं रखा. अब सोमवार को पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी अंबाला में विज से मुलाकात की और उन्हें होली त्योहार की शुभकामनाएं दीं. खट्टर चंडीगढ़ से करनाल जा रहे थे. वे विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर रुके. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं.
'हम लंबे समय तक सहयोगी रहे हैं'
विज से मुलाकात के बाद खट्टर ने कहा, मैं चंडीगढ़ से करनाल जा रहा था. मैं होली त्योहार के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने आया था. हम लंबे समय तक कैबिनेट में सहयोगी रहे और मुलाकात के दौरान हमने कुछ पुरानी यादें साझा कीं. जब उनसे पूछा गया कि विज नाराज हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. खट्टर ने यह भी कहा कि वो नियमित अंतराल पर उनसे मिलते रहे हैं. राज्य में हालिया घटनाक्रम के बाद भी मेरी उनसे मुलाकात हुई. उन्होंने कहा, हमारी फोन पर भी बातचीत होती रही है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








