
खजुराहो में धरने पर बैठ गए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, जानिए क्यों करने लगे BJP नेता की गिरफ्तारी की मांग
AajTak
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को एक पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खजुराहो पहुंचे थे. यहां उन्होंने कांग्रेस समर्थक मृतक सलमान के परिवार के लोगों के साथ देर शाम तक धरना दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों पर नामजद रिपोर्ट है, इसके बाद भी आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है.
मध्य प्रदेश में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत से सियासत गर्मा गई है. कांग्रेस इस मौत को हत्या बताते हुए बीजेपी नेता पर आरोप लगा रही है. शनिवार को इसी सिलसिले में खजुराहो पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह पुलिस स्टेशन के सामने धरने पर बैठ गए. उन्होंने इस मामले में आरोपी बताकर बीजेपी उम्मीदवार अरविंद पटेरिया की गिरफ्तारी की मांग की और परिजनों के साथ मृतक का पार्थिव शरीर लेकर खजुराहो थाना में धरना देने पहुंचे थे. इस घटना को लेकर छतरपुर जिले में भारी गहमागहमी का माहौल है.
झड़प के दौरान हुई थी मौत वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को यहां एक पुलिस स्टेशन के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया और मांग की कि राजनगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंद पटेरिया को चुनाव के दिन एक कांग्रेस कार्यकर्ता की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तार किया जाए. राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान सलमान खान नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई.
पुलिस ने शुक्रवार देर रात पटेरिया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कथित हत्या का मामला दर्ज किया. स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस स्टेशन के सामने धरना देते हुए दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, मैं विरोध प्रदर्शन वापस नहीं लेने वाला." पुलिस के अनुसार, खान को एक कार से कुचल दिया गया था. मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख वी डी शर्मा ने दावा किया था कि खान की मौत एक दुर्घटना थी. शर्मा के बयान के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि यह एक हत्या थी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









