
खंडित मूर्तियां, स्वास्तिक लिखी ईंटें और कुएं में छिपा इतिहास... संभल में मंदिर के पास खुदाई में क्या-क्या मिला?
AajTak
संभल जिला पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है. पहले जामा मस्जिद सर्वे को लेकर आदेश हुआ. फिर तोड़फोड़-आगजनी और जमकर हिंसा हुई. इसके बाद पुलिस का एक्शन शुरू हुआ. इन सबके बीच अब एक दूसरे मंदिर का पता चला है, जिसे अतिक्रमण कर पिछले 46 साल से दबाकर रखा गया था.
उत्तर प्रदेश का संभल जिला पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है. पहले जामा मस्जिद सर्वे को लेकर आदेश हुआ. फिर तोड़फोड़-आगजनी और जमकर हिंसा हुई. इसके बाद पुलिस का एक्शन शुरू हुआ. इन सबके बीच अब एक दूसरे मंदिर का पता चला है, जिसे अतिक्रमण कर पिछले 46 साल से दबाकर रखा गया था. दरवाजे खोलने पर मालूम पड़ा कि इस मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति है और एक शिवलिंग भी स्थापित है. हालांकि, बात यही नहीं रुकी. बीते दिनों मंदिर के पास बने कुएं की खुदाई शुरू हुई तो इसमें से मूर्तियों के निकलने का शुरू हो गया. ये सब देखकर हर कोई चौंक पड़ा. अबतक कुएं की 15 से 20 फीट खुदाई हो चुकी है. इस दौरान खंडित मूर्तियां, स्वास्तिक लिखी ईंटे आदि मिली हैं. ऐसे में दावा किया जाने लगा है कि इस कुएं में और भी 'इतिहास' छिपा हो सकता है. कार्बन डेटिंग से सच्चाई पता लगाने की मांग उठ रही है.
आपको बता दें कि पूरा मामला संभल शहर के खग्गू सराय इलाके का है, जहां 46 साल बाद शिव मंदिर खुलने के तीसरे दिन एक कुएं से 3 मूर्तियां मिली हैं. ये पार्वती, गणेश और कार्तिकेय/लक्ष्मी जी की मूर्तियां बताई जा रही हैं. दरअसल, संभल में सांप्रदायिक दंगों के बाद 1978 से बंद रखे गए इस मंदिर को पुलिस-प्रशासन ने पिछले दिनों खुलावाया है.
करीब चार दशक से अधिक समय (करीब 46 साल) से बंद इस मंदिर के बारे में तब पता चला जब इलाके में बिजली चोरी, अतिक्रमण रोकने और धरपकड़ के लिए एक टीम यहां पहुंची. बताया जा रहा है कि यह प्राचीन शिव मंदिर है और इसके पास एक कूप (कुआं) भी मिला है. कुआं अतिक्रमण की वजह से ढक गया है और इसकी खुदाई के दौरान तीन मूर्तियां और स्वास्तिक बनी हुई तीन ईंटें भी मिली हैं.
कुएं के अंदर और मूर्तियों के मिलने की संभावना
खुदाई के दौरान कुएं के अंदर और मूर्तियों के मिलने की संभावना है. खुदाई से वो मूर्तियां खंडित न हो जाएं, इस डर को देखते हुए खुदाई फिलहाल रोक दी गई है. वहीं, मूर्तियां मिलने के बाद स्थानीय हिंदुओं में गजब का उत्साह है. उन्होंने ढोल-मजीरे लेकर पूजा-पाठ के साथ भजन-कीर्तन शुरू कर दिया है. फिलहाल, मौके पर पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है.
इस बीच संभल डीएम राजेंद्र पेंसिया ने कहा है कि करीब 46 साल बाद खोले गए मंदिर और कूप की कार्बन डेटिंग के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को लेटर लिखा गया है. इस मंदिर में फिर से पूजा पाठ शुरू तो हो गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









