
खंडवा के 'वॉटर अवार्ड' पर सियासी घमासान... जीतू पटवारी बोले- AI से कुएं बनाकर जीत लिया पुरस्कार; प्रशासन ने आरोपों को बताया निराधार
AajTak
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का दावा है कि खंडवा प्रशासन ने दो फुट गहरे गड्ढों को AI के जरिए कुएं दिखाकर पोर्टल पर अपलोड कर दिया. इन्हीं फर्जी तस्वीरों के आधार पर राष्ट्रपति से पुरस्कार ले लिया गया. उधर, प्रशासन ने माना कि गलत इरादे से किसी ने 'कैच द रेन' पोर्टल पर 21 AI तस्वीरें डाली थीं, उन पर कार्रवाई की जा रही है.
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, जिसमें दावा किया गया है कि खंडवा जिला प्रशासन ने AI से बनी तस्वीरों का इस्तेमाल करके राष्ट्रीय जल संरक्षण पुरस्कार जीता है. हालांकि, जिले के अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक विवाद बढ़ता देख खंडवा जिला पंचायत के CEO नागार्जुन बी गौड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी.
दरअसल, केंद्र के 'जल संचय, जन भागीदारी' अभियान के तहत जल संरक्षण में बेहतरीन काम के लिए खंडवा जिले को देश भर में पहला स्थान मिला है. नवंबर में नई दिल्ली में आयोजित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में इसे 2 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला. खंडवा जिले की कावेश्वर पंचायत ने भी समारोह में सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत श्रेणी में दूसरा पुरस्कार जीता.
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 'X' पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ''जहां बीजेपी सरकार को हमारे बच्चों को AI का सही इस्तेमाल सिखाना चाहिए, वहीं वह खुद AI का इस्तेमाल करके भ्रष्टाचार कर रही है. खंडवा में बीजेपी सरकार के अधिकारियों ने दो फुट गहरे गड्ढों को AI का इस्तेमाल करके कुएं बना दिया और इलाके में अलग-अलग विकास कार्यों की AI से बनी तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड कर दीं."
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ''इन तस्वीरों के आधार पर उन्होंने माननीय राष्ट्रपति से पुरस्कार भी ले लिया. जब जमीनी हकीकत सामने आई, तो वहां खेत और खाली मैदान पाए गए. साफ है कि यह जल संरक्षण नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी से बनी तस्वीरों का खेल था. बीजेपी शासन में भ्रष्टाचार भी स्मार्ट हो गया है."
राष्ट्रीय जल पुरस्कार से जुड़े आरोपों पर विवाद बढ़ने के बाद खंडवा प्रशासन ने अपनी स्थिति साफ करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
जिला प्रशासन का पलटवार- पुरस्कार का तस्वीरों से लेना-देना नहीं

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










