
क्लीन शेव, सनग्लासेज और कैप, तालिबानियों के फैशन के चस्के पर लोगों ने लिए मजे
AajTak
अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबानी लगातार अपने नए-नए रूप दिखा रहे हैं. तालिबानी युवा बड़े शौक से फोटो खिंचवा रहे हैं और अपनी मौज-मस्ती के वीडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल रहे हैं. इन तस्वीरों से युवा तालिबानियों का फैशन की तरफ झुकाव साफतौर पर देखा जा सकता है.
अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबानी लगातार अपने नए-नए रूप दिखा रहे हैं. तालिबानी युवा बड़े शौक से फोटो खिंचवा रहे हैं और अपनी मौज-मस्ती के वीडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल रहे हैं. इन तस्वीरों से युवा तालिबानियों का फैशन की तरफ झुकाव साफतौर पर देखा जा सकता है. तालिबानी लड़ाके अपने पारंपरिक कपड़ों से बाहर निकलकर सनग्लासेज, स्टाइलिश जूते और ब्रांडेड बेसबॉल कैप में नजर आ रहे हैं. 1996 से 2001 तक आफगानिस्तान में सत्ता के दौरान तालिबानी अपनी लंबी दाढ़ी, ट्रेडिशनल कपड़े और लंबे बालों के लिए जाने जाते थे लेकिन अब नए लड़ाकों ने अपने रहन-सहन का अंदाज पहले से बदल लिया है. इन्हें 'तालिबान 2.0' भी कहा जा रहा है. फैशन के साथ-साथ तालिबान 2.0 के युवा लड़ाके मीडिया में भी बने रहने के शौकीन हैं. पश्चिमी देशों के विरोधी माने जाने वाले तालिबानी वेस्टर्न कपड़े और मॉर्डन लुक अपनाने को आतुर दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में काबुल में ली गई कुछ तस्वीरों में इन लड़ाकों को एविएटर सनग्लासेस, बेसबॉलकैप और तालिबानी झंडे के साथ अफगानिस्तान का माल ले जाते हुए देखा गया था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












