
'क्लियर मैसेज है... अफगानिस्तान या तो TTP चुन ले या पाकिस्तान', प्रेशर डालकर मुनीर मनवा रहे अपनी बात!
AajTak
पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बनने के बाद आसिम मुनीर अफगानिस्तान के साथ प्रेशर पॉलिटिक्स खेल रहे हैं. उन्होंने अफगानिस्तान को लगभग धमकी देते हुए कहा कि काबुल को या तो पाकिस्तान चुनना होगा या फिर TTP. इस बीच अफगानिस्तान-पाकिस्तान के संघर्ष में सऊदी अरब की एंट्री हो गई है.
भारत के साथ मई 2025 की लड़ाई हारने के बाद चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज बनने वाले पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने पड़ोसी अफगानिस्तान को बरगलाना कायम रखा है. पाकिस्तान के अड़ियल रवैये के कारण पाक-अफगान की शांति वार्ता पहले कतर में फेल हुई, फिर शांति की कोशिश पाकिस्तान के पुछल्ले तुर्की ने की. लेकिन पाकिस्तान यहां भी अड़ा रहा, नतीजतन ये कोशिश भी फेल रही है.
अब पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बनने के बाद आसिम मुनीर ने एक बार फिर से अफगानिस्तान को धमकाया है. आसिम मुनीर ने कहा है कि मैसेज क्लियर है, अफगानिस्तान या तो पाकिस्तान को चुने या फिर TTP को.
आसिम मुनीर ने पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के मासूम नागरिकों पर किए गए हमले को बेशर्मी से छिपाते हुए कहा कि टीटीपी की वजह से पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं बढ़ी है. हालांकि उन्होंने पाकिस्तान के उन हमलों का जिक्र नहीं किया जो पाक सेना ने सोते हुए अफगानियों पर किया था.
जनरल आसिम मुनीर ने रावलपिंडी के गैरीसन शहर में अपने हेडक्वार्टर में ये बातें कहीं, जहां उन्हें सेना की तीनों शाखाओं से गार्ड ऑफ ऑनर मिला, जो पाकिस्तान के नए जॉइंट मिलिट्री कमांड की शुरुआत का प्रतीक थी.
मुनीर ने अधिकारियों को बताया कि, 'काबुल में तालिबान सरकार को एक "क्लियर मैसेज" दिया गया है, उसे पाकिस्तान और "फ़ितना अल-ख्वारिज" के बीच फ़ैसला करना होगा, यह शब्द पाकिस्तानी तालिबान के लिए प्रयोग में लाया जाता है. जिसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, या TTP के नाम से जाना जाता है.
पाकिस्तान की इस धमकी पर अफगानिस्तान ने अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं है.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.







