
क्लास के दौरान टीचर ने 74 बार देखा अश्लील कंटेंट, हुआ बर्खास्त!
AajTak
टीचर ने ऑनलाइन पढ़ाते हुए दर्जनों बार एडल्ट साइट विजिट किया. टीचर के खिलाफ जांच बैठाई गई. इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. अब टीचर को जिंदगी भर के लिए पढ़ाने से बैन कर दिया गया है. फैसले में पैनल ने कहा कि टीचर, पोर्नोग्राफिक मैटेरियल अपने छात्रों के साथ भी शेयर कर सकता था.
एक टीचर की शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है. ऑनलाइन पढ़ाते हुए टीचर ने 74 बार एडल्ट साइट देखी थी. मामला पिछले साल फरवरी से मार्च के बीच का है. लेकिन इस मामले की अनुशासनात्मक सुनवाई में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं.
टीचर डेविड चिडलो (David Chidlow) को ब्रिटेन में मौजूद 'मेडस्टोन ग्रामर स्कूल' से बर्खास्त कर दिया गया है. उनके खिलाफ जांच में सामने आया कि क्लास के दौरान वे एडल्ट साइट देखा करते थे.
59 साल के डेविड 2018 से स्कूल में कार्यरत थे. वह ए लेवल और जीसीएसई (General Certificate of Secondary Education) के छात्रों को इकोनॉमिक्स पढ़ाते थे.
अनुशासनात्मक सुनवाई के दौरान डेविड ने यह बात मान ली कि उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट टीम पर छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाते हुए कई बार विंडो स्विच कर एडल्ट साइट देखी थी.
जांच में यह भी सामने आया कि वह बच्चों को पढ़ाते हुए 'चैट' कर रहे थे. यह सब करने के बाद उन्होंने इंटरनेट हिस्ट्री को भी डिलीट करने की कोशिश की.
डेविड ने इस मामले में लिखित बयान भी दिया और माना कि उनका यह व्यवहार किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है. इससे टीचिंग जैसे प्रोफेशन की बदनामी हुई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











