
'क्रॉकरोच' के नाम से मशहूर यह डांसर, रिया चक्रवर्ती की फिल्म से किया था डेब्यू
AajTak
'डांस प्लस' को होस्ट करने वाले राघव, रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे. वह इस शो को जीत तो नहीं पाए थे, लेकिन अनोखे डांस मूव्ज से इन्होंने जजेज का दिल जरूर जीत लिया था.
कोरियोग्राफर और डांसर राघव जुयाल 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इनका जन्म देहरादून में हुआ. राघव को अपने पहले शो 'डांस इंडिया डांस' से ही लोकप्रियता हासिल हुई थी. इन्हें पहले 'स्लो मोशन किंग' के नाम से भी जाना जाता था, लेकिन अब इन्हें इंडस्ट्री में 'कॉक्रोच' के नाम से जानते हैं. राघव ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में पहचान बनाई है. डांस के दीवाने राघव टीवी के साथ फिल्मी दुनिया में भी कदम रख चुके हैं. दोनों ही स्क्रीन पर इन्होंने अपने दर्शक बनाए हैं. सिर्फ इतना ही नहीं राघव एक बेहतरीन होस्ट भी हैं.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












