
क्रूरता की हद: 22 कुत्तों के बीच 11 साल के बच्चे को किया कैद, माता-पिता गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में मां-बाप ने अपने 11 साल के बेटे को 22 कुत्तों के साथ छोटे से फ्लैट में दो साल तक रहने के लिए मजबूर कर दिया. पड़ोसियों ने इसकी शिकायत चाइल्ड लाइन में की, जिसके बाद बच्चे का रेस्क्यू किया गया.
महाराष्ट्र के पुणे में एक मां-बाप ने अपने बेटे के खिलाफ क्रूरता की हद पार कर दी. पुणे के कोंढवा इलाके में एक मां-बाप ने अपने 11 साल के बेटे को 22 कुत्तों के साथ छोटे से फ्लैट में दो साल तक रहने के लिए मजबूर कर दिया. इस मामले में मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि बाद में उनकी जमानत हो गई है.
ये मामला तब सामने आया जब कोंढवा के कृष्णाई बिल्डिंग के रहवासियों ने चाइल्ड लाइन संगठन की अनुराधा सहस्रबुद्धे को इस बात की जानकारी दी कि एक नन्हा बच्चा फ्लैट के गैलरी में दिन भर बैठा रहता और घर में से दिन भर कुत्तों के भोंकने की आवाजें आती रहती हैं. बच्चे के माता-पिता सुबह घर से निकल जाते हैं और बच्चा कुत्तों के बीच रहता है.
इस शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आयी और चाइल्ड लाइन की मदद से कृष्णाई बिल्डिंग के फ्लैट में छापा मारकर बच्चे को कुत्तों के बीच से निकालकर चाइल्ड वेलफेयर सेंटर के हवाले करके बाल सुधार गृह में भेज दिया है. वहीं माता और पिता पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट धारा 23 और 28 के तहत मामला दर्ज किया गया.
आजतक से बातचीत में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सरदार पाटिल ने बताया कि आरोपी का नाम संजय लोधरिया और शीतल लोधरिया है. पुलिस के मुताबिक, संजय लोधरिया और शीतल लोधरिया कोंढवा इलाके की कृष्णाई बिल्डिंग में रहते हैं. जिस घर में वे रहते हैं वहां 20 से 22 कुत्ते भी पाल रखे है, सभी कुत्ते सड़क से उठाकर घर में रखे हैं.
चौंकाने वाली बात यह है कि संजय और शीतल ने अपने 11 साल के बेटे को इन 22 कुत्तों के साथ दो साल से एक बेड रूम किचन वाले फ्लैट में रखा. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बच्चा खिड़की में बैठकर कुत्ते जैसी हरकते करता है. कोरोना के कारण स्कूल दो साल बंद थी, अब जब स्कुल शुरू हुआ तो बच्चे ने स्कूल में छात्रों को काटने की बात सामने आई.
पुलिस इस बारे में स्कूल प्रशासन से जानकारी हासिल करने वाली है. इस मामले में चाइल्ड लाइन की कोऑर्डिनेटर अपर्णा मोदक और अनुराधा सहस्रबुद्धे ने कहा कि घर का मुआयना किया, तब 11 वर्षीय बालक घर में कुत्ते के साथ मिला और उसके आसपास 20-22 कुत्ते मिले. यह सब आवारा कुत्ते है. कमरे में भी काफी गंदगी थी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










