
क्रिप्टो फ्रॉड में बड़ा एक्शन... अमेरिका में भारतीय शख्स गिरफ्तार, दिल्ली में 42.8 करोड़ की संपत्ति कुर्क
AajTak
US Crypto Fraud Case: अमेरिका में हुए क्रिप्टो फ्रॉड मामले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय नागरिक चिराग तोमर की 42.8 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली है.
अमेरिका में हुए क्रिप्टो फ्रॉड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय नागरिक चिराग तोमर की 42.8 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली है.
तोमर पर आरोप है कि उसने क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनबेस की नकल करने वाली एक फर्जी वेबसाइट बनाकर 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 166 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है.
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को बताया कि अस्थायी कुर्की आदेश 2 अगस्त को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पारित किया गया. कुर्क की गई संपत्तियों में दिल्ली स्थित 18 अचल संपत्तियां और तोमर के परिवार के बैंक खातों में जमा रकम शामिल है.
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सामने आया कि चिराग तोमर को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है.
आरोप है कि उसने नकली क्रिप्टो एक्सचेंज साइट बनाकर सैकड़ों लोगों को ठगा है. फिलहाल अमेरिका की जेल में बंद है. ईडी ने बताया कि चिराग तोमर और उसके साथियों ने सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ) तकनीक का इस्तेमाल किया.
कोई जब कॉइनबेस को ऑनलाइन सर्च करता, तो उसकी बनाई फर्जी वेबसाइट असली से ऊपर दिखाई देती, जो हूबहू कॉइनबेस जैसी थी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









