
'क्रिकेट की बर्बादी हमारी अपनी कमी...', रणतुंगा के बयान पर श्रीलंकाई सरकार ने BCCI सचिव जय शाह से मांगी माफी
AajTak
शुक्रवार को संसदीय सत्र के दौरान श्रीलंका सरकार के दो मंत्रियों हरिन फर्नांडो और कंचना विजेसेकरा ने रणतुंगा के बयान पर खेद व्यक्त जताया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिम्मेदारी बाहरी संस्थाओं के बजाय श्रीलंकाई प्रशासकों की है. रणतुंगा ने कहा था, "श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अधिकारियों और जय शाह के बीच संबंधों के कारण एसएलसी को नुकसान हो रहा है.
श्रीलंकाई सरकार ने पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा द्वारा की गई हास्यास्पद टिप्पणी पर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह से औपचारिक रूप से माफी मांगी है. गौरतलब है कि श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने अजीबोगरीब बयान देते हुए श्रीलंका क्रिकेट की गिरावट के लिए जय शाह को जिम्मेदार ठहराया था.
क्या बोले थे रणतुंगा? रणतुंगा ने कहा था, "श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अधिकारियों और जय शाह के बीच संबंधों के कारण एसएलसी को नुकसान हो रहा है. बीसीसीआई ये सोचती है कि वे एसएलसी को कुचल सकते हैं और नियंत्रित कर सकते हैं. जय शाह श्रीलंका क्रिकेट चला रहे हैं. जय शाह के दबाव के कारण एसएलसी बर्बाद हो रही है. भारत का एक आदमी श्रीलंकाई क्रिकेट को बर्बाद कर रहा है. वह केवल अपने पिता के कारण शक्तिशाली है, जो भारत के गृह मंत्री हैं.''
श्रीलंका सरकार ने जताया खेद शुक्रवार को संसदीय सत्र के दौरान श्रीलंका सरकार के दो मंत्रियों हरिन फर्नांडो और कंचना विजेसेकरा ने रणतुंगा के बयान पर खेद व्यक्त जताया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिम्मेदारी बाहरी संस्थाओं के बजाय श्रीलंकाई प्रशासकों की है. मंत्री विजेसेकेरा ने कहा, "एक सरकार के रूप में हम एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख जय शाह के प्रति अपना खेद व्यक्त करते हैं. हम अपने संस्थानों की कमियों के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद प्रमुख या अन्य देशों पर उंगली नहीं उठा सकते, यह एक गलत धारणा है."
मंत्री विजेसेकेरा ने कहा, "एक सरकार के रूप में हम एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख जय शाह के प्रति अपना खेद व्यक्त करते हैं. हम अपने संस्थानों की कमियों के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद सचिव या अन्य देशों पर हाथ नहीं उठा सकते. यह एक गलत धारणा है."
इस बात को लेकर किया आगाह इस बीच, पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो ने कहा कि राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने आईसीसी द्वारा श्रीलंका क्रिकेट पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के साथ बात की है. मंत्री हरिन फर्नांडो ने आगाह किया कि आईसीसी प्रतिबंध के देश के लिए प्रतिकूल परिणाम हो सकते हैं, विशेष रूप से अगले वर्ष जनवरी में होने वाले आगामी अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप पर असर पड़ेगा. उन्होंने कहा, "अगर आईसीसी का प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो कोई भी टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका का दौरा नहीं करेगा. श्रीलंका को क्रिकेट टूर्नामेंट से एक पैसा भी नहीं मिलेगा."

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









